फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jantar Mantar truck controversy Delhi Police clarifies conspiracy claim completely false

जंतर-मंतर ट्रक विवाद: वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस की सफाई, 'साजिश का दावा पूरी तरह गलत

Tue, 28 Jul 2026 10:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ साजिश के दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने नागरिकों से आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की। 

विज्ञापन
Jantar Mantar truck controversy Delhi Police clarifies conspiracy claim completely false
जंतर मंतर के पास खड़ा ट्रक - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उन दावों को खारिज किया कि जंतर-मंतर के पास एक ट्रक जानबूझकर प्रदर्शनकारियों के लिए तैनात किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रक नंबर एचआर 63 ई 6865 को लेकर ये आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि यह ट्रक 16 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना के बाद जब्त किया गया था। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए थे। शुरुआत में इसे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के पास खड़ा किया गया था। चलो संसद आंदोलन के मद्देनजर 20 जुलाई को इसे बुराड़ी ले जाकर खाली कराया गया। ट्रक में पत्थर भरे थे। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ साजिश के दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने नागरिकों से आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed