फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jammer and biometric attendance will prevent copying

जैमर और बायोमैट्रिक हाजिरी से रोकी जाएगी नकल

Sun, 19 Jul 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 19 Jul 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Jammer and biometric attendance will prevent copying

प्रदेश में ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) के प्रश्न पत्र लीक होने और फिर परीक्षा रद्द करने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन


परीक्षा से पहले नकल रोकने और फर्जी छात्रों पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 30-31 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड ने पांच कदम उठाने का फैसला लिया है, जिससे नकलहीन परीक्षा हो सके। अगर कोई आवेदक गलत तरीके से परीक्षा देते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कदम-1, लगेंगे जैमर
पहली बार शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय लिया है। जिससे ब्लू टूथ या फोन के जरिए किसी तरह की नकल पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कदम-2, बायोमैट्रिक हाजिरी
परीक्षार्थियों के परीक्षा के दौरान दोहरे हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान के साथ बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगानी होगी। छात्रों द्वारा आवेदन के समय दिए गए आधार नंबर के जरिए रिकॉर्ड और अंगूठे का पूरा मिलान किया जाएगा, जिससे फर्जी छात्रों पर लगाम लगाई जा सके।

कदम-3, परीक्षा की वीडियोग्राफी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर परीक्षा देकर निकलने तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने एक निजी कंपनी को ठेका दिया है। वीडियोग्राफी करने वाले व्यक्ति के वेरीफिकेशन के बाद ही उसे परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति दी जाएगी।


कदम-4, ऐप के जरिए प्रशभन पत्र की निगरानी
परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की निगरानी बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसके लिए अलग से सिक्योर परीक्षा नाम से मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। प्रश्न पत्र खोलने से पहले और बाद में फोटो क्लिक कर भेजना होगा। जिससे बोर्ड को प्रश्न पत्र में गड़बड़ी होने पर पता चल जाएगा। ऐप में दूसरे मोबाइल से खींचे गए फोटो अपलोड नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed