फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia violence december 15 started after half an hour of sharjeel imam speech provoke to jam roads

शरजील के भाषण के आधे घंटे बाद ही जामिया में शुरू हो गए थे दंगे, सड़कें जाम करने को उकसाया

Wed, 19 Feb 2020 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Jamia violence december 15 started after half an hour of sharjeel imam speech provoke to jam roads
शरजील इमाम - फोटो : Social Media

देश विरोधी भाषण देने व जामिया दंगा मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्र शरजील इमाम के शाहीनबाग में दिए भड़काऊ भाषण के करीब आधे घंटे बाद जामिया नगर व न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दंगे शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


हालांकि शरजील दंगे वाली जगहों पर नहीं था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी की जांच में ये खुलासा हुआ है। एसआईटी ने शरजील को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था और जामिया नगर दंगों में भूमिका सामने आने के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरजील ने जामिया नगर के बाद 15 दिसंबर को दोपहर में शाहीनबाग में भाषण दिया था। आरोप है कि शरजील ने अपने भड़काऊ भाषण में सीएए के विरोध में सभी प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जाम लगाने और तोड़फोड़ करने के लिए लोगों को उकसाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यहां पर असम के भारत से अलग होने की बात भी कही थी। इसके बाद शाहीनबाग से भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जामिया नगर आए थे और वहां दंगे शुरू हो गए। हालांकि शरजील दंगों के समय जामिया नगर में नहीं आया था।

वह शाहीनबाग में ही रहा था। रात करीब 11 बजे वह जेएनयू चला गया था। एसआईटी के अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर व शाहीनबाग में भाषण देने के लिए शरजील को किसी ने नहीं बुलाया था।

वह खुद ही  भाषण देने जाता था और भाषण भी खुद ही तैयार करता था। लोगों को बताता था कि वह जेएनयू का छात्र है और उसने पीएचडी कर रखी है। लोग इसकी बातें सुनकर प्रभावित हो जाते थे। इसके बाद वह भाषण देने मंच पर चढ़ जाता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शरजील ने सीएए के विरोध में जामिया नगर व शाहीनबाग में मजिस्दों के पास में उकसाने वाले पोस्टर बांटे थे। एसआईटी ने उससे पोस्टर व पम्फलेट बरामद किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed