फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaitley would defamation case against kejriwal

तीखे तेवर में जेटली, केजरीवाल पर करेंगे मानहानि का केस

Mon, 21 Dec 2015 04:58 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 04:58 AM IST
विज्ञापन
Jaitley would defamation case against kejriwal

डीडीसीए विवाद में आप और भाजपा के केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली में तनाव का दौर कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया है। आप के द्वारा जेटली को भाजपा का कलमाणी करार दिए जाने और डीडीसीए विवाद की सीडी सामने आने के बाद जेटली अब आप नेताओं पर केस करेंगे।

विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा है कि उन्होंने अपनी लीगल टीम को निर्देश दे दिया है। वो अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा करेंगे, साथ ही आप के पांच नेताओं कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा, दीपक वाजपेयी पर भी जेटली केस करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ भी जेटली केस करेंगे। आपको बता दें कि कीर्ति आजाद ने डीडीसीए घोटाले के स्टिंग की सीडी जारी की है।

मैं फिर दोहरा दूं कि आप बीजेपी के कलमाड़ी हैं

Jaitley would defamation case against kejriwal

वहीं दूसरी ओर मीडिया में आप पर केस किए जाने की बात सामने आने के बाद आप नेताओं ने भी बयान जारी किया है। 'आप' नेता आशुतोष ने कहा है कि मानहानि के केस से हमें ना डराएं जेटली।


आप हमें अदालत ले जाएंगे हम आपको जनता की अदालत में ले जाएंगे। आशुतोष ने एक और ट्वीट कर कहा कि एक बार मैं फिर दोहरा दूं कि आप बीजेपी के कलमाड़ी हैं।

आशुतोष के कुछ ही वक्त बाद कुमार विश्वास ने भी जेटली को लेकर एक ट्वीट किया कि 'आओ महारथी आओ लेकिन जेटली कलमाड़ी हैं। वहीं बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने ड्वीट कर कहा है कि डीडीए के विवाद का पार्ट टू भी आएगा।

जेटली जी भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूँगा सुना आपने।'

Jaitley would defamation case against kejriwal

आप नेता कुमार विश्वास के तीखे ट्वीट्स का दौर यहीं नहीं थमा। विश्वास ने लिखा कि 'लो जी मान खुद लुटा दिया और कह रहे हैं कि मानहानि हम ने कर दी?बहुत नाइन्साफ़ी है।

कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट कर कहा कि "भाईयों बहनों बताइये एक लैपटॉप का किराया कितना दूँ?1 हज़ार? 2हज़ार? 10हजार? ...चलिए 16 हज़ार दिया क्यूँकि जेटली कलमाणी हैं।'

वहीं संजय सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट कर कहा है कि 'क्रिकेट कामनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी आप बीजेपी के कलमाड़ी है, चोरी और सीनाज़ोरी नही चलेगी, भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूँगा सुना आपने।'

विज्ञापन

जेटली के खिलाफ संजय सिंह आज कराएंगे एफआईआर

Jaitley would defamation case against kejriwal

केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की तरफ से अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की खबर के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को जेटली और अन्य घोटालेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का ऐलान किया है।


संजय सिंह ने ट्वीट किया है कि क्रिकेट कॉमनवेल्थ के आरोपी अरुण जेटली जी आप बीजेपी के कलमाडी हैं, चोरी और सीनाजोरी नहीं चलेगी। भ्रष्टाचारी को भ्रष्टाचारी ही कहूंगा, सुना आपने।

फिर आधे घंटे बाद संजय सिंह ने ट्वीट किया, मैं कल अरुण जेटली और उनके साथी घोटालेबाजों पर एफआईआर दर्ज कराऊंगा। आप नेता कुमार विश्वास, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा समेत तमाम नेताओं ने भी ट्विटर पर अरुण जेटली के खिलाफ तीर चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed