फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jahangirpuri violence Three more arrests Tabrez Khan was exposed

शांतिदूत निकला शैतान: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में तीन और गिरफ्तारियां, तबरेज खान हुआ बेनकाब तो पुलिस की भी हुई किरकिरी

Sun, 08 May 2022 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 May 2022 02:55 PM IST
सार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तबरेज का असली चेहरा बेनकाब होने पर पुलिस की भी किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
Jahangirpuri violence Three more arrests Tabrez Khan was exposed
जहांगीरपुरी में तिरंगा यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें एक नाम है तबरेज खान। ये वही तबरेज खान है जो शांतिदूत होने का दिखावा करते हुए पुलिस का साथ दे रहा था। वही इस हिंसा मामले का मुख्य साजिशकर्ता है।

विज्ञापन


तबरेज का असली चेहरा बेनकाब होने पर पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। हाईटेक कही जानी वाली दिल्ली पुलिस शांतिदूत के अंदर के शैतान को जान न पाई। तबरेज शांति वार्ता के मंचों से लेकर सड़क तक पुलिस के साथ दिखता था। अंदर से शैतान और बाहर शांतिदूत बनकर वो लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता था।

विज्ञापन

पिस्टल लहरा रहा था एक आरोपी,  अब तक 33 गिरफ्तार
गिरफ्तार एक आरोपी हिंसा के दौरान पिस्टल लहरा रहा था। बाकी दो की भी सक्रिय भूमिका रही है। पुलिस अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जहीर खान उर्फ जलील (48) और अनाबुल उर्फ शेख(32) को शुक्रवार को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी तबरेज(40) को जहांगीरपुरी इलाके से ही शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पिस्टल लहरा रहा था जहीर खान

जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान जहीर खान पिस्टल लहरा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उसने गोली भी चलाई थी। वहीं, उसकी निशानदेही पर पिस्टल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। अनाबुल व तबरेज की भी जहांगीरपुरी हिंसा में सक्रिय भूमिका रही है।


 
विज्ञापन

अनाबुल व तबरेज ने हिंसा में निभाई सक्रिय भागीदारी
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज व गिरफ्तार अन्य लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनाबुल व तबरेज ने हिंसा में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed