फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jahangirabad Jawan Chirag Chaudhary posted in West Bengal died of heart attack

फरीदाबाद: पश्चिम बंगाल में तैनात जवान चिराग चौधरी का निधन, स्विमिंग के दौरान आया हार्ट अटैक; सदमे में परिवार

Mon, 28 Apr 2025 03:18 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Apr 2025 03:18 PM IST
सार

हरियाणा के जहांगीराबाद के रहने वाले जवान चिराग चौधरी की पश्चिम बंगाल में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। चिराग की शादी हो चुकी थी। उन्होंने विवाह के बाद सेना में नौकरी शुरू की थी। 

विज्ञापन
Jahangirabad Jawan Chirag Chaudhary posted in West Bengal died of heart attack
जवान चिराग चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तैनात जहांगीराबाद निवासी सेना के जवान चिराग चौधरी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिराग (30) जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रौरा गांव के निवासी थे।

विज्ञापन


उनके चाचा प्रताप चौधरी ने बताया कि चिराग ने पांच वर्ष पहले इंडियन आर्मी ज्वॉइन की थी। वह वर्तमान में वेस्ट बंगाल के दुर्गापुर में तैनात थे। वह अपने साथी सैनिकों के साथ स्विमिंग कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। साथी सैनिक तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बटालियन के कर्नल ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चिराग की शादी हो चुकी थी। उन्होंने विवाह के बाद सेना में नौकरी शुरू की थी। परिवार अब उनके पार्थिक शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed