{"_id":"5fdda3f78ebc3e3b6e55c188","slug":"it-appears-that-the-third-wave-of-covid19-in-delhi-is-now-ending-delhi-cm-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म होने की कगार पर है दिल्ली में अब कोरोना की तीसरी लहर: केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म होने की कगार पर है दिल्ली में अब कोरोना की तीसरी लहर: केजरीवाल
Sat, 19 Dec 2020 12:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि अब दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर अंतिम चरण में है। दिल्ली में रोज लगभग 90,000 कोरोना परीक्षण किए जा रहे हैं। यह देश में एक दिन में कोरोना परीक्षण की सबसे ज्यादा संख्या है।
केजरीवाल ने कहा, जब न्यूयॉर्क में एक दिन में 6300 केस आए थे, उस समय वहां के अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन दिल्ली में 8600 केस आने के बाद भी कोई अफरा-तफरी का माहौल नहीं था। उस दिन हमारे पास 7000 बेड्स खाली थे। ये सब दिल्ली के बेहतर कोविड मैनेजमेंट का नतीजा था।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली ने पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा मुश्किल लड़ाई लड़ी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही थी। ऐसा लगता है कि हम सब दिल्ली वालों ने मिलकर कोरोना की तीसरी लहर पर काफी हद तक काबू पा लिया है।
एक समय ऐसा था, जब नवंबर में हम 100 लोगों का टेस्ट करते थे तो 15.6 प्रतिशत लोग पॉजिटिव निकलते थे, आज ये आंकड़ा 1.3 प्रतिशत पर आ गया है। आज जो रिपोर्ट आएगी उसमे 87 हजार टेस्ट में से केवल 1133 लोग पॉजिटिव आए हैं।
आज दिल्ली में हर दिन 4500 टेस्ट प्रति मिलियन हो रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश में हर दिन 670 टेस्ट प्रति मिलियन हो रहे है। गुजरात में हर दिन 800 टेस्ट प्रति मिलियन हो रहे है।
विज्ञापन
It appears that the third wave of COVID19 in Delhi is now ending. Around 90,000 daily tests are being conducted in Delhi today. This is the highest number of daily tests in the country: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/SeaDhZYQYb
— ANI (@ANI) December 19, 2020विज्ञापन