फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISI agent Riazuddin s mobile was stolen from Pilkhuwa six months ago

Ghaziabad: रियाजुद्दीन के मोबाइल में छिपे कई राज? छह माह पहले पिलखुवा से हो गया था चोरी, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Nov 2023 10:54 PM IST
सार

रियाजुद्दीन के पिता अनवर ने भी मोबाइल फोन खोने की पुष्टि की है। रियाजुद्दीन ने पिलखुवा पुलिस को मोबाइल चोरी होने की सूचना दी थी, मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मोबाइल फोन चोरी की बात सामने आने पर रियाजुद्दीन पर शक और गहरा गया है। 

विज्ञापन
ISI agent Riazuddin s mobile was stolen from Pilkhuwa six months ago
रियाजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा टेरर फंडिंग और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कस्बा फरीदनगर निवासी वेल्डर रियाजुद्दीन का मोबाइल फोन लगभग छह माह पूर्व पिलखुवा से चोरी होने की बात सामने आई है। रियाजुद्दीन के पिता अनवर ने भी मोबाइल फोन खोने की पुष्टि की है। रियाजुद्दीन ने पिलखुवा पुलिस को मोबाइल चोरी होने की सूचना दी थी, मगर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मोबाइल फोन चोरी की बात सामने आने पर रियाजुद्दीन पर शक और गहरा गया है। 

विज्ञापन


अंदेशा है कि पुराने मोबाइल में उसकी जासूसी करने के राज कैद थे। यदि पुराना मोबाइल फोन नहीं मिला तो रियाजुद्दीन और उससे जुड़े सुत्रों के राज दफन होने की पूरी आशंका है। यह मोबाइल लगभग दो साल से रियाजुद्दीन के पास था। सुत्रों के अनुसार जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही वैसे नए तत्थ सामने आ रहे है। सुरक्षा एजेंसी ने रियाजुद्दीन के अलावा उसके एक सहकर्मी का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। अंदेशा जताया गया है कि वेल्डर रियाजुद्दीन के पुराने मोबाइल फोन में गोपनीय सूचनाएं स्टोर थी।
विज्ञापन


सामने आया है कि रियाजुद्दीन ने सहकर्मी का पुराना मोबाइल फोन खरीदा था। एटीएस उसके नए मोबाइल के डाटा के माध्यम से रियाजुद्दीन के सुत्रों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उधर सोमवार को कस्बा फरीदनगर में हलचल तेज रही है। परिचित  परिजनों से मिलने पहुंचते रहें। गली चौराहों पर भी रियाजुद्दीन केस की सरगोसी रही। स्थानीय खुफिया विभाग भी चौकन्ना रहा। खुफियाकर्मी रियाजुद्दीन के परिजनों से मिलने वालों की टोह लेते रहे। रियाजुद्दीन के पिता अनवर का कहना है उन्हे न तो एटीएस और न ही स्थानीय पुलिस कोई पुख्ता जानकारी दे रही है। उनका बेटा निर्दोष है उसे साजिशन फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed