फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IRCTC new website launched with more features Union Railway Minister Piyush Goyal

आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट आज होगी लांच, एक मिनट में दस हजार टिकट की बुकिंग कर सकेंगे लोग

Thu, 31 Dec 2020 12:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
IRCTC new website launched with more features Union Railway Minister Piyush Goyal
आईआरसीटीसी(फाइल फोटो) - फोटो : IRCTC
ट्रेन से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग में अब परेशानी नहीं होगी। इसके लिए नई वेबसाइट तैयार की है। एक मिनट में इस वेबसाइट से दस हजार यात्रा टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल एक मिनट में 7500 टिकट की बुकिंग होती है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल इस नई वेबसाइट को लांच करेंगे। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय का कहना है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के वेबसाइट और ऐप के अपग्रेड होने से यात्री पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इस वेबसाइट से यात्रियों की खान-पान समेत अन्य सुविधा भी जोड़ दी गई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट अपग्रेडेशन से टिकट बुकिंग की स्पीड बढ़ जाएगी। मनपसंद खाना भी यात्री इस वेबसाइट से बुक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि आईआरसीटीसी की साइट पर ज्यादा दबाव बढ़ता था तो बराबर हैंग हो जाता था। तत्काल व बुकिंग शुरू होने के साथ ही वेबसाइट स्लो हो जाती थी। जिस वजह से टिकट की बुकिंग नहीं हो पाती थी। इसी समस्या का समाधान निकाला गया है ताकि आसानी से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग संभव हो सके। 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित दिशा चैटबूट पर भी विशेष सुविधा मिलेगी। इसमें ट्रेन कैसिलेशन, टिकट की बुकिंग, कैटरिंग समेत कई सवालों का जवाब यात्रियों को मिलेगा। 

आईआरसीटीसी एक नया पोस्ट पेड पेमेंट ऑप्शन भी वेबसाइट पर देगा। वेबसाइट पर टिकट बुक करके भुगतान बाद में भी किया जा सकेगा। आरक्षित व तत्काल दोनों टिकट की बुकिंग के लिए यह सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed