फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instructions to clean water tanks in schools within three days

Delhi NCR News: स्कूलों में पानी की टंकियों की सफाई तीन दिन में करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी की शिक्षा समिति ने दिए सफाई व सुविधाओं पर निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की शिक्षा समिति की बैठक में स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने, सफाई व्यवस्था, शौचालयों की दशा और छोटी-छोटी मरम्मत पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा (एडवोकेट) ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में लगे सोलर पैनलों की नियमित जांच हो और खराब पैनलों को तत्काल दुरुस्त किया जाए। स्कूलों की पीने के पानी की टंकियों की सफाई अगले तीन दिनों में अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।

योगेश वर्मा ने स्कूलों की सफाई व्यवस्था को उच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 4,000 नए सफाई कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि कर्मचारियों के अवकाश का रिकॉर्ड अब ऑनलाइन तैयार किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा सभी स्कूलों के मेंटर टीचर्स की सूची का पुनरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रधानाचार्यों की वित्तीय क्षमता (व्यय सीमा) को बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed