फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   INLD Supremo OP Chautala says action starts on indiscipline, Dushyant Digvijay may be out from party

दुष्यंत, दिग्विजय की पार्टी से विदाई के संकेत, इनेलो सुप्रीमो बोले- अनुशासनहीनता पर कार्रवाई शुरू

Fri, 19 Oct 2018 05:32 AM IST
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 19 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
INLD Supremo OP Chautala says action starts on indiscipline, Dushyant Digvijay may be out from party

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पिछले दिनों गोहाना रैली में हूटिंग के मामले में अपने पौत्र सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला से बहुत ज्यादा खफा हैं। वह उनको पार्टी में रखने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चौटाला ने दोनों पौत्रों को इसी माह के अंत तक पार्टी से निकालने के साफ संकेत दे दिए।

विज्ञापन


बैठक में चौटाला ने एक बार भी दुष्यंत व दिग्विजय का नाम लिए बिना गोहाना रैली में अनुशासनहीनता का मुद्दा उठाते हुए उनके प्रति गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, रैली में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उनको नोटिस जारी किया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस कारण उनको अब और समय नहीं दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि रैली में अनुशासनहीनता करने वालों का मामला अनुशासन समिति देखेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करे। वह 25 अक्तूबर को स्वास्थ्य जांच के लिए तिहाड़ जेल से आएंगे और इस दौरान समिति की रिपोर्ट पर कार्रवाई करेंगे। तब तक दोनों पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे।
विज्ञापन


इनेलो एसवाईएल को बनाएगी चुनाव मुद्दा
इनेलो ने अगले साल होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) को मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस को घेरने के लिए हरियाणा दिवस के दिन (एक नवंबर) से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन शुरू करने के लिए कुरुक्षेत्र को चुना है। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा हालात 1977 और 1989 से भी बदतर: चौटाला

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ओमप्रकाश चौटाला एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने एसवाईएल नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट एसवाईएल के संबंध में दो बार हरियाणा के पक्ष में आदेश दे चुका है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक इसे बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, कांग्रेस एवं भाजपा के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण एसवाईएल का काम शुरू नहीं हो रहा है।

ऐसे में इनेलो इन दोनों दलों को बेनकाब करने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। कार्यकारिणी की बैठक में इनेलो ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने पर निंदा प्रस्ताव पास किया। इनेलो नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादे के बावजूद स्वामीनाथान रिपोर्ट लागू नहीं की। इसके अलावा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में खास बढ़ोतरी नहीं की। अब बाजरे की फसल खरीदने में किसानों को ठगा जा रहा है।

कार्यकारिणी की बैठक में साधा कांग्रेस, भाजपा पर निशाना
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, देश में मौजूदा हालात 1977 और 1989 से भी बदतर हैं, लेकिन देश को इस स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए अब लोकनायक जयप्रकाश और जननायक चौ. देवीलाल नहीं हैं। हालांकि, इन हालातों से उबारने के लिए इनेलो की ओर से शुरू की गई पहल पर अन्य दलों ने चलना शुरू किया है, संभवत: ये दल अपने मिशन में कामयाब होंगे।

चौटाला ने कहा कि देश के लोगों का धन बड़े-बड़े पूंजीपतियों के पास पहुंच रहा है। इस कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। ऐसे हालात तो 1977 और 1989 में भी नहीं  थे। दूसरी ओर चौटाला ने पार्टी में मची रार को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टी इनेलो को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed