{"_id":"efad7fc4ed1c466eb85edf4563d51c89","slug":"information-disclosure-of-five-militants-in-sivaganga-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवगंगा एक्सप्रेस में 5 आतंकियों की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवगंगा एक्सप्रेस में 5 आतंकियों की सूचना से हड़कंप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से मुंड़वाडीह जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में पांच आतंकियों के होने की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी में हड़कंप मच गया। नई दिल्ली से ट्रेन छूटने पर गाजियाबाद स्टेशन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ट्रेन को रुकवाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन तब तक यह रन थ्रू गाड़ी गाजियाबाद से निकल गई। जीआरपी ने अलीगढ़ जीआरपी को सूचना दी तो दनकौर स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा लिया गया।
विज्ञापन
यहां देर रात तक ट्रेन की चेकिंग जारी थी। गाजियाबाद से ट्रेन निकल जाने के बावजूद एहतियात के तौर पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस ने स्टेशन पर सघन चेकिंग की।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से शाम 6:55 बजे चली थी। गाजियाबाद जीआरपी प्रभारी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि नई दिल्ली जीआरपी को ट्रेन के किसी कोच में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी।
नई दिल्ली जीआरपी ने 7:23 बजे सूचना मिली। तब तक ट्रेन आउटर पर पहुंच चुकी थी। ट्रेन को रुकवाने के लिए स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई, लेकिन रन थ्रू ट्रेन तब तक स्टेशन पार कर चुकी थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया और सीओ द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन चली जाने के बावजूद स्टेशन पर चेकिंग की गई। चेकिंग में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।