फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Information about finding hand grenade in the fields of Metro Vihar area of Delhi

Delhi: राजधानी में खेत से मिले 10 देशी हैंड ग्रेनेड, चोरी के आरोपी की निशानदेही पर पहुंची पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 10:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Apr 2023 10:57 PM IST
सार

बम मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, लोग दहशत के माहौल में हैं।

विज्ञापन
Information about finding hand grenade in the fields of Metro Vihar area of Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबीकलां इलाके में खेतों से सोमवार को देसी हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को यहां से दस हैंड ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस ने ग्रेनेड मिलने की सूचना एनएसजी की टीम को दे दी है। फिलहाल ग्रेनेड जमीन में ही दबे हुए हैं। स्पेशल सेल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक की जांच में आतंकवादी गतिविधि या फिर गैंगवार का कोई लिंक नहीं मिला है। पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने हैंड ग्रेनेड को खुद बनाए था या फिर उसको किसी ने दिया था। पुलिस मामले की हर पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप उर्फ बिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस उसके साथी कांशीराम उर्फ सोनू की तलाश कर रही है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जिले की स्पेशल स्टाफ चोरी के एक मामले की जांच करते हुए एक बदमाश को पकड़ा। जिसकी पहचान हौलंबीकलां निवासी दिलीप के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर मेट्रो विहार के पास जंगल में खुदाई की। जहां से पुलिस को 10 देसी ग्रेनेड मिले। पूछताछ में दिलीप ने खुलासा किया कि देसी ग्रेनेड को उसके पड़ोसी कांशीराम उर्फ सोनू ने उसे दिये थे। जिन्हें उसने एक प्लास्टिक की बाल्टी में रख कर जंगल में एक खेत में जमीन में दबा दिया था। पुलिस ने देशी हैंड ग्रेनेड मिलने पर बम निरोधक दस्ते और स्वान दस्ता को बुलाया गया। जांच के जरिए हैंड ग्रेनेड की तीव्रता के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस एसएसजी की टीम के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलीप पर चोरी के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। दिलीप से पूछताछ में पता चला कि कांशीराम ने उसे हैंड ग्रेनेड दिया था। पुलिस कांशीराम की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आरोपी इसे कहां से लाया था। पुलिस कुछ और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। स्पेशल सेल की टीम लगातार दिलीप से पूछताछ कर रही है। साथ ही कांशीराम के घर के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालकर साक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed