{"_id":"6581d2b834c8a2d8340408c1","slug":"indralok-metro-station-accident-seva-bharti-came-forward-for-the-education-of-reena-s-children-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन हादसा: रीना के बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आया सेवा भारती, मुफ्त पढ़ाई की पेशकश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन हादसा: रीना के बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आया सेवा भारती, मुफ्त पढ़ाई की पेशकश की
Tue, 19 Dec 2023 10:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:58 PM IST
सार
सेवा भारती का मंडोली में सेवा धाम विद्या मंदिर के नाम से आवासीय स्कूल है। सीबीएसई बोर्ड आधारित 12वीं तक की शिक्षा इस स्कूल में दी जाती है। आगे की शिक्षा में भी मदद दी जाती है। मौजूदा समय में 299 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो के गेट में साड़ी के फंसने से जान गंवाने वाली रीना के बच्चों की पढ़ाई मुफ्त कराने के लिए सेवा भारती संगठन आगे आया है। सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रवाल का कहना है कि 12 वर्षीय बेटी व छह वर्षीय बेटे के भविष्य को लेकर वे काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
अपने आवासीय स्कूल में दोनों बच्चों को प्रवेश देंगे। इस बाबत रिश्तेदारों और बच्चों से संपर्क कर उनकी स्वीकृति ली जाएगी। सेवा भारती का मंडोली में सेवा धाम विद्या मंदिर के नाम से आवासीय स्कूल है। सीबीएसई बोर्ड आधारित 12वीं तक की शिक्षा इस स्कूल में दी जाती है। आगे की शिक्षा में भी मदद दी जाती है। मौजूदा समय में 299 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें नक्सलवाद से पीड़ित क्षेत्रों के निर्धन व बेसहारा बच्चों के जीवन को संवारा जा रहा है। भोजन व पाठ्य-पुस्तक की व्यवस्था मुफ्त कराई जाती है। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली में आनंद निकेतन में बालिकाओं के लिए आवासीय स्कूल है। यहां बेटी को प्रवेश देने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन