{"_id":"5c8c21dcbdec22143a67e269","slug":"indians-have-hidden-talent-further-in-every-field-dr-harshvardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों में छिपी है प्रतिभा, हर क्षेत्र में आगे: डॉ.हर्षवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीयों में छिपी है प्रतिभा, हर क्षेत्र में आगे: डॉ.हर्षवर्धन
Sat, 16 Mar 2019 03:36 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Mar 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट में शुक्रवार से दो दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट रिसर्च कान्फ्रेंस 2019 का केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और दुबई स्थित ब्रिटिश यूनिवर्सिटी के रिसर्च विभाग के डीन एशली एच पिनिंगटन ने उद्घाटन किया। इसका विषय, विघटनकारी प्रतिमान परिवर्तन और स्थिरता क्रांति है। डॉ. हर्षवर्धन ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विघटनकारी नवाचार और मोदी सरकार की मेक इन इंडिया पहल के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है। आने वाले 20 वर्षों में 10 खरब से ज्यादा की अर्थव्यवस्था हो जाएगी। भारत के लोग बहुत प्रतिभाशाली हैं। हम हर क्षेत्र में आगे हैं। सम्मेलन का आयोजन प्रसिद्ध 9 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ हुआ। विषय आठ श्रेणियों में विभाजित किया गया। 50 प्रतिभागियों ने काम प्रस्तुत किया। संस्था के निदेशक डॉ. डी एन पांडे ने कहा कि प्रतिस्पर्धी में बने रहने के लिए संगठनों को अर्थव्यवस्था को बाधित करने और बाजार में हिस्सेदारी फिर से पाने के लिए नये तरीके अपनाने और विकसित करने चाहिए।
विज्ञापन
पोलियो के 60 प्रतिशत मामले भारत में थे, अब मुक्त
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में बतौर चीफ गेस्ट गया था। कुछ डॉक्टरों ने मिलने की इच्छा जताई और एक पेज पर मेसेज भेजकर कान्फ्रेंस के बाद मिलने का समय मांगा।
विज्ञापन
मैंने पेज पर ओके लिखकर दे दिया। मिलने पर उन्होंने बताया कि दुनिया में पोलियो के 60 प्रतिशत मामले सिर्फ भारत में हैं। उसके बाद टीम के साथ इस पर काम किया। आज इस बात की खुशी है कि भारत पोलियो मुक्त हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। विपक्ष को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रिजल्ट से साफ हो जाएगा कि किसने जनता के लिए काम किया है।