फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian students got five medals including two gold medals in Physics Olympiad

देश को गर्व है: भौतिक ओलंपियाड में भारतीय छात्रों को दो स्वर्ण समेत पांच पदक; नोएडा की भव्या को मिला रजत

Tue, 30 Jul 2024 09:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 09:06 AM IST
सार

ईरान के इस्फहान में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भारतीय छात्रों को दो स्वर्ण समेत पांच पदक जीते हैं। गणित के बाद भौतिकी में भी भातीय चमके हैं। वहीं नोएडा की भव्या को रजत मिला है।

विज्ञापन
Indian students got five medals including two gold medals in Physics Olympiad
ईरान के इस्फहान में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड - फोटो : All India Radio

विस्तार

ईरान के इस्फहान में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में भारतीय छात्रों को दो स्वर्ण समेत पांच पदक जीते हैं। गणित के बाद भौतिकी में भी भातीय चमके हैं। वहीं नोएडा की भव्या को रजत मिला है।

विज्ञापन


गणित के बाद भौतिकी के ओलंपियाड में भी भारतीय छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईरान के इस्फहान में आयोजित 54वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (आईपीएचओ) में शामिल सभी पांच भारतीय प्रतिभागियों ने पदक जीते। 
विज्ञापन


रायपुर के रिदम केडिया और इंदौर के वेद लाहोटी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, नागपुर के आकर्ष राज सहाय, नोएडा की भव्या तिवारी और कोटा के जयवीर सिंह ने रजत पदक जीता। 21 से 29 जुलाई तक चली प्रतियोगिता में 43 देशों के कुल 193 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक तालिका में चीन शीर्ष पर रहा, जबकि भारत ने वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में रूस और रोमानिया ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 2023 के ओलंपियाड में भारत ने ताइवान व रोमानिया के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया था।


भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ के प्रो. दीपक गर्ग और डॉ. शिरीष पठारे ने किया। प्रो. एसी बियानी व प्रो. विवेक भिड़े वैज्ञानिक पर्यवेक्षक थे। इस बार कई पश्चिमी देश ओलंपियाड से दूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed