फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Weather Forecast Update Today Double attack of cold and fog in entire North India including Delhi NCR

Weather: उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी रही सुबह; रेड अलर्ट जारी

Sat, 13 Jan 2024 10:40 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है।

विज्ञापन
India Weather Forecast Update Today Double attack of cold and fog in entire North India including Delhi NCR
Weather Update - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी और कोहरे के चलते सड़क यातायात के साथ ही रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू में कड़ाके की ठंड ने कहर बरपाया हुआ है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग में आज इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दिल्ली में सर्दी का येलो अलर्ट 
शनिवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अभी कोहरा कुछ दिन सवेरे और शाम को परेशान करने वाला है। मौसम ठंडा बना रहेगा और सर्द हवाएं लोगों की दुश्वारियां बढ़ाएंगी। दिन में बादल छाये रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अनुमान है कि 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण कई ट्रेनें देरी से चलने के कारण हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पांच साल की सबसे सर्द सुबह
उत्तर भारत में गलन भरी सर्दी का दौर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री लुढ़ककर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो बीते पांच साल का सबसे कम तापमान है। वहीं, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 200 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चलीं। जबकि 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित रहीं। वहीं, लोग शीतलहर से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में यह शून्य के करीब पहुंच गया। पंजाब के अमृतसर में पारा 1.4 डिग्री रहा, जबकि बठिंडा में यह 2 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में सबसे कम 2.2 डिग्री, हिसार में 2.6 डिग्री और झज्जर में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चपेट में भी रहे। वहीं, राजस्थान के माउंट आबू में शुक्रवार को न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस था। इसके कारण इस प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में कई जगह बर्फ की हल्की सी परत भी नजर आई। 

उत्तराखंड में चार दिन तक रहेगी शीत दिवस जैसी स्थिति
प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।

पंजाब में रेड अलर्ट 
मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार के लिए कोहरे का रेड अलर्ट और इसके अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के अनुसार पंजाब में बेहद घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ शीत लहर चलेगी। कोल्ड डे की स्थितियां भी बनी रहेंगी। खास तौर से रविवार को सीवियर कोल्ड वेव चलने की भविष्यवाणी की गई है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में भी रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा में शनिवार के लिए आठ शहरों में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल शहर शामिल हैं। बाकी शहरों में ऑरेज अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले 4-5 दिन तक कड़ाके की ठंड के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी अगले चार दिन बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है।

यूपी में मौसम विभाग ने घोषित किया कोल्ड डे
यूपी में शुक्रवार को गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, बहराइच, फुर्सतगंज, बस्ती, शहजहांपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां पर मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed