पलवल में खुलेगा देश का पहला कौशल विद्यालय, फिनलैंड मॉडल का किया अध्ययन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का पहला स्किल स्कूल हरियाणा में खुलेगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने इसकी योजना बनानी शुरू कर दी है। प्रदेश के पलवल जिले में स्कूल खोलना तय हो चुका है। स्किल स्कूल को फिनलैंड मॉडल का अध्ययन कर तैयार किया जा रहा है।
25 अगस्त को इसका स्वरूप सामने आने की उम्मीद है। इस स्कूल में विद्यार्थियों का पहली कक्षा से ही कौशल विकास किया जाएगा। स्किल स्कूल को हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के परिसर में बनाया जाएगा।
यहां पर एक ही छत के नीचे पहली से बारहवीं की पढ़ाई होगी। उसके बाद यूजी, पीजी एवं पीएचडी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। स्किल स्कूल में सिर्फ वोकेशनल पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। एनआईओएस के अनुसार विद्यार्थियों को पहली कक्षा से उसकी जरूरत के अनुसार कुशल बनाया जाएगा। ताकि आने वाले समय के लिए वह पूरी तरह से तैयार हो।
इस स्कूल में विद्यार्थियों की रुचि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्कूली बच्चों को प्रायोगिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केे हिसाब से तैयार किया जाएगा। इसके लिए एचवीएसयू प्रशासन एवं एनआईओएस के बीच विभिन्न स्तर पर बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय ने अपने ब्लू प्रिंट में स्किल स्कूल को शामिल किया था। इसकी योजना अगस्त 2017 के अंत तक बन जाएगी।
वैश्विक स्तर का होगा इंफ्रास्ट्रक्चर
विश्वविद्यालय ने स्किल स्कूल की स्थापना के लिए अमेरिका, जर्मनी समेत पांच अन्य देशों का एजुकेशन मॉडल खंगाला। इसमें भारत की अर्थव्यवस्था को देखते हुए फिनलैंड मॉडल को सराहा गया। इसका विश्लेषण किया गया। इस स्कूल मेें आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्कूल की लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम और प्रयोगशाला वैश्विक स्तर की बनाई जाएगी। जो आने वाले समय में विद्यार्थियों को ऐसा तैयार करेगी कि इंडस्ट्री की जरूरत को पूरा कर सकेंगे। वहीं 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ट्रेड के आधार पर पढ़ाई होगी।
हरियाणा में पहला स्किल स्कूल खुलने वाला है। इसके लिए फिनलैंड मॉडल का अध्ययन किया गया है। यह बहुत अच्छा मॉडल है। देश की अर्थव्यवस्था, भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर इसका विश्लेषण किया जा रहा है। 25 अगस्त को एनआईओएस के साथ करार हो जाएगा।- राज नेहरू कुलपति, एचवीएसयू
स्किल स्कूल की प्लानिंग पर फिलहाल कार्य चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया अभियान के सपने को साकार किया जा रहा है।- सीबी शर्मा, चेयरमैन, एनआईओएस