फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Independence Day today across the country will be free from BSNL landline calls

आज स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल लैंडलाइन से देशभर में होगी फ्री कॉल

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Independence Day today across the country will be free from BSNL landline calls
bsnl

बीएसएनएल के उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर असीमित मुफ्त कॉल कर सकेंगे। यह जानकारी टेलीकॉम मंत्री, मनोज सिन्हा ने एक बयान में दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसएनएल उपभोक्ता 15 अगस्त को देश में बीएसएनएल लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल और लैंडलाइन नेटवर्क पर मुफ्त में असीमित कॉल कर सकेंगे। 
विज्ञापन


उसके बाद यह सुविधा हर रविवार को उपलब्ध होगी। वर्तमान में बीएसएनएल देश में किसी भी नेटवर्क पर रात के 9 बजे से सुबह 7 बजे तक असीमित कॉल करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा सभी बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए होगी उपलब्ध

Independence Day today across the country will be free from BSNL landline calls
BSNL

143.5 लाख ग्राहकों के साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 57 फीसदी है। बीएसएनएल के सीएमडी, अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि रात में मुफ्त कॉलिंग की मौजूदा सुविधा के अलावा यह सुविधा सभी बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। 

नए ग्राहकों को हम पहले 6 महीनों के लिए 49 रुपये से शुरू होने वाले मासिक किराए पर फिक्स्ड लाइन कनेक्शन उपलब्ध करा रहे हैं। 

उसके बाद उपभोक्ता अपनी पसंद के प्लान पर शिफ्ट कर सकते हैं। सबसे कम मासिक किराया 99 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed