फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increase in mob lynching cases on suspiction of child theft

सावधान! बेहिसाब बढ़ रही हैं बच्चा चोरी के शक में भीड़ हिंसा की घटनाएं, ये शहर हुए शिकार

Tue, 27 Aug 2019 04:54 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 27 Aug 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Increase in mob lynching cases on suspiction of child theft
सांकेतिक तस्वीर

बच्चा चोरी और उसके शक में लोगों के साथ मारपीट की इन दिनों कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बच्चा चोरी के शक में होने वाली ऐसी घटनाओं की संख्या बेहिसाब ढंग से बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं के कारण देश का माहौल इतना बिगड़ गया है कि आप सड़क पर रोते किसी बच्चे को चुप तक नहीं करा सकते। सार्वजनिक जगहों पर छोटे बच्चों के साथ हंस-बोल लेना खतरे से खाली नहीं रह गया है। कब किस व्यक्ति को उसकी किस हरकत के कारण बच्चा चोर समझ कर सजा दी जाने लगे, किसी को नहीं पता। दिल्ली, नोएडा और कोलकाता जैसे महानगर हों या बिहार, झारखंड का पिछड़ा हुआ कोई जिला, मारपीट और हत्या की ऐसी घटनाओं से कोई अछूता नहीं रह गया है। हम आपको बता रहे हैं पिछले दिनों देश में अलग-अलग जगहों पर बच्चा चोरी के शक में हुई चौंकाने वाली घटनाओं के बारे में।

विज्ञापन

आगरा: बच्चा चोरी की अफवाहों से दहशत, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, पड़ोसी जिलों तक पहुंचा शोर

विज्ञापन

आगरा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें थम नहीं रही है। इससे लोग दहशत में हैं। फिरोजाबाद, मथुरा में भी बच्चा चोरी का शोर मचने लगा है। आगरा में तो बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन...यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर: बच्चा चोरी होने के आरोप में दबंगों ने महिला को पीटकर अधमरा किया

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक महिला रात नौ बजे करीब बगल के गांव में चली गई थी। जहां कुछ मनबढ़ों (दबंगों) ने उस पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि उनके बार-बार मना करने के बाद भी दबंगों ने महिला को नहीं छोड़ा और पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए और अधमरा कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

गिरिडीह: रोते बच्चे को चुप कराना महिला को पड़ा भारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझकर की पिटाई

गिरिडीह जिले में एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई और बच्चे को बाहर खड़ा कर पैसे निकालने के लिए बैंक के अंदर चली गई। मां की अनुपस्थिति के कारण बच्चा रोने लगा जिसको देखकर एक महिला उसके पास आई और उसे चुप कराने लगी और बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उस महिला को बच्चे के साथ देखकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: बच्चा चोरी के शक में व्यक्ति की पिटाई

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छरबा गांव में देर रात ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की बच्चा चोरी के शक में धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार रेड़ापुर छरबा गांव में एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी देर रात घर के बाहर बनी टोंटी पर पानी भरने गई थी। इस दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उसे अगवा करने का प्रयास करने लगा। यह देख कर... यहां पढ़ें पूरी खबर

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी बाइक पर ले गया बच्चा, मचा चोरी का शोर

ग्रेटर नोएडा में थाना साइट-5 क्षेत्र में एक दोपहर छह साल के बच्चे के अपहरण की अफवाह फैल गई। अफवाह फैलते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला। पता चला कि पड़ोसी ही बच्चे को बाइक पर बैठा कर ले गया था, लेकिन मामला कुछ और था। यहां पढ़ें पूरी खबर

बागपत : में बच्चा चोरी के शक में चार को पीटा, पुलिस ने बचाया

पश्चिमी यूपी में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहों के बीच भीड़ ने बागपत जिले के बड़ौत, खेकड़ा, रमाला और अग्रवाल मंडी टटीरी में एक युवती सहित चार लोगों को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उनको बचाया। इन घटनाओं में अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

मुजफ्फरनगर: बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, पुलिस पूछताछ में सामने आई ये बात

मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के गांव भैंसी में बच्चा चोरी होने के शक में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य महिला को ग्रामीणों द्वारा फरार बताया जा रहा है। दोनों महिलाएं सोमवार तड़के गांव में चल रहे रात्रि जागरण में पहुंचीं थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि...यहां पढ़ें पूरी खबर
 

बुलंदशहर: न हुआ कोई बच्चा चोरी, न मिला चोर, दहशत में जी रहे लोग

यहां के कई क्षेत्रों में तो गत सप्ताह से बच्चा चोरी की अफवाह ने पुलिस के साथ-साथ लोगों की भी नींद उड़ा दी है। दिन हो या रात, लोग हर वक्त बच्चों की निगरानी रखने लगे हैं। थोड़ी देर के लिए बच्चा आंखों से ओझल होने पर चोरी होने का अंदाजा लगाने लगते हैं। साथ ही बच्चे की खोज में निकल पड़ते हैं, जबकि बच्चा घर के अंदर या किसी परिचित के पास से ही बरामद हो जाता है। इसके बावजूद लोगों में बच्चा चोर की अफवाह दहशत बनकर छाई हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

आगरा: बच्चा चोर समझकर हिमाचल प्रदेश की महिला को पीट डाला

आगरा में बच्चा चोरों के आतंक से भयभीत लोग आए दिन किसी न किसी की पिटाई कर रहे हैं। सोमवार को कोतवाली नगर में लोगों ने हिमाचल प्रदेश की महिला को बच्चा चोर समझकर पीट दिया। वहीं मारहरा में भी लोगों ने एक युवक को पीटा। बाद में, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

मेरठ: बच्चा चोर गिरोह के शक में पांच महिलाओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान

मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी के पास सोमवार की अपराह्न तीन बजे पांच महिलाएं गुजर रही थी। एक महिला की गोद में एक साल का बच्चा भी था। इसी दौरान कुछ युवकों ने बच्चा चोर गिरोह होने का शोर मचा दिया। इसके बाद भीड़ ने महिलाओं को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। कुछ जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को फोन करके महिलाओं को बचाने का प्रयास किया। मगर, भीड़ ने...यहां पढ़ें पूरी खबर

गोरखपुर: बच्चा चोर समझ भीड़ ने तीन महिलाओं को पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी संदेश से जन्मी अफवाहों के चलते भीड़ का कहर मानसिक रोग से पीड़ित महिलाओं पर टूट रहा है। दो दिनों के भीतर बांसगांव, बेलीपार और कैंपियरगंज में तीन महिलाओं को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट डाला गया। एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। दो को महिला आश्रय गृह में रखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

गया : शिकार करने गए तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की जमकर पिटाई

बिहार के गया जिले में भीड़ द्वारा तीन लोगों की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई की गई। तीनों पीड़ित माहेर गांव के पास कथित अवैध शिकार करने के बाद गांव से भागने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोलियां  चलाई जिसके बाद ग्रामीणों और उनके बीच झड़प हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed