फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

न हुआ कोई बच्चा चोरी, न मिला चोर, दहशत में जी रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
न हुआ कोई बच्चा चोरी, न मिला चोर, दहशत में जी रहे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में न तो किसी का कोई बच्चा चोरी हुआ है और न ही कोई बच्चा चोर मिला है। फिर भी जनपद के लोग गत सप्ताह से बच्चा चोर की अफवाह से दहशत में जी रहे हैं। वहीं, बच्चा चोर की अफवाह में लोग निर्दोंष को पीटने लगे है। एसएसपी ने मारपीट और अफवाह उड़ाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गत सप्ताह से बच्चा चोर की अफवाह ने पुलिस के साथ लोगों की नींद उड़ा दी है। दिन हो या रात लोग बच्चों की निगरानी रखने लगे है। थोड़ी देर के लिए बच्चा आंखों से ओझल होने पर चोरी होने की अंदाजा लगाने लगते है। साथ ही बच्चे की खोज में निकल पड़ते है। जबकि बच्चा घर के अंदर या किसी परिचित के पास से बरामद हो जाता है। लेकिन लोगों में बच्चा चोर की अफवाह दहशत बनकर छाई हुई है। गत एक सप्ताह में जनपद के विभिन्न स्थानों पर आठ लोग जहां भीड़ की पिटाई का शिकार हो चुके हैं। इतना ही नहीं करीब एक दर्जन से अधिक सूचनाओं पर पुलिस को कई-कई किमी की दौड़ भी लगानी पड़ी है। जबकि क्षेत्राधिकारी से लेकर एसएसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके बावजूद जनपद में अफवाह कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, सोमवार को खानपुर क्षेत्र में स्कूल जाते समय बाइक सवार युवकों पर बच्चा चोरी करने की अफवाह सुनी गई।
विज्ञापन

कोट =
बच्चा चोर की किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और न ही कानून को अपने हाथ में ले। ऐसा करने से किसी निर्दोष की जान भी जा सकती है। बच्चा चोर की अफवाह फैलाने और मारपीट करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने से पूर्व पुलिस को सूचित जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed