फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child thief Rumors Reached Schools Studends Attendance too low

आगरा: बच्चा चोरी की अफवाहों से दहशत, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, पड़ोसी जिलों तक पहुंचा शोर

Fri, 09 Aug 2019 09:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Aug 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
child thief Rumors Reached Schools Studends Attendance too low
सोंठ की मंडी के स्कूल में सिर्फ चार बच्चे आए पढ़ने - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में बच्चा चोरी की अफवाहें थम नहीं रही है। इससे लोग दहशत में हैं। फिरोजाबाद, मथुरा में भी बच्चा चोरी का शोर मचने लगा है। आगरा में तो बच्चों ने स्कूल जाना  छोड़ दिया है। प्रधानाचार्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। एसएसपी की ओर से जारी वीडियो भी दिखाया जा रहा है। इसमें एसएसपी बता रहे हैं कि बच्चा चोरी की बातें सिर्फ और सिर्फ अफवाह हैं।

विज्ञापन


आगरा के सराय बेगा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 158 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। गुरुवार को महज 52 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रधानाध्यापिका गुंजन शर्मा ने बताया कि दो दिन से उपस्थिति कम हुई है। बच्चा चोरी की अफवाहों से अभिभावक खुद बच्चों को नहीं भेज रहे। अभिभावकों व बच्चों को बताया जा रहा है कि अफवाहों में न आएं।
विज्ञापन


सोंठ की मंडी के प्राथमिक विद्यालय बाल गोवर्धन दास में 18 में से महज चार विद्यार्थी पहुंचे। शिक्षामित्र नूतन राठौर ने बताया कि अफवाहों के बीच अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर रहे हैं। कुछ अभिभावकों को घर जाकर भी समझाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद का था। यहां 120 में से 65 विद्यार्थी गुरुवार को उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि अफवाहों का असर है जबकि प्रत्येक विद्यार्थियों को एसएसपी की ओर से जारी किए गए वीडियो को दिखाया गया। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं।

भिखारियों को बता रहे बच्चा चोर

अभी तक की घटनाओं में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोग भिखारियों को बच्चा चोर बताकर अफवाह फैला रहे हैं। कई जगह मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को पीटा गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मलपुरा, फतेहाबाद में अफवाह फैलाने वाले लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आए हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जेल भेजा जाएगा।

फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में भी बच्चा चोरी की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार को अफवाह फैली कि गिरोह के बदमाश बच्चों को उठाकर ले जाता है। इसके बाद उनकी किडनी व लीवर निकाल कर उन्हें बेच देता है। इस अफवाह से महिलाएं अपने नौनिहालों को घर से बाहर ही नहीं निकलने दे रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed