फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: woman was silencing a crying child, mob thrashed her as a child thief

झारखंड: रोते बच्चे को चुप कराना महिला को पड़ा भारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझकर की पिटाई

Tue, 27 Aug 2019 08:59 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 08:59 AM IST
सार

  • गिरिडीह जिले में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी
  • बच्चे को रोते देख महिला उसे चुप कराने लगी
  • लोगों ने महिला को बच्चा चोर समझा और उसकी पिटाई कर दी

विज्ञापन
Jharkhand: woman was silencing a crying child, mob thrashed her as a child thief
बच्चा चोरी के शक में पिटाई - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में बच्चा चोरी को लेकर लगातार भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला राज्य के गिरिडीह जिले का है। जहां बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने महिला की पिटाई कर दी। यह घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई थी। 

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे के साथ पैसे निकालने के लिए बैंक गई। महिला बच्चे को बाहर खड़ा कर पैसे निकालने के लिए बैंक के अंदर चली गई। मां की अनुपस्थिति के कारण बच्चा रोने लगा जिसको देखकर एक महिला उसके पास आई और उसे चुप कराने लगी। साथ ही महिला ने बच्चे के साथ खेलना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बच्चे की मां बैंक से बाहर आई तो उसने देखा कि उसका बच्चा एक महिला के साथ खेल रहा है। यह देखकर उसे लगा कि वह महिला एक बच्चा चोर है। जिसके बाद बच्चे की मां ने लोगों को आवाज लगाईं। जिसपर भीड़ ने उस महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला को पुलिस द्वारा भीड़ से बचाया गया। 


पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी के शक में पहले महिला की लोगों ने पिटाई की और बाद में उसे बंधक भी बना लिया गया। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे पर लोगों ने हमपर पथराव शुरु कर दिया। पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ से महिला को बचाया। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना केवल गलतफहमी के आधार पर हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed