{"_id":"6ae0cdab51b091430c061311","slug":"12-truck-mounted-anti-smog-guns-will-be-hired-to-tackle-pollution-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161012-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण से निपटने के लिए किराये पर 12 ट्रक-माउंटेड एंटी स्मॉग गन आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण से निपटने के लिए किराये पर 12 ट्रक-माउंटेड एंटी स्मॉग गन आएंगे
विज्ञापन
तीन साल तक सड़कों पर होगा पानी का छिड़काव, जीपीएस और कैमरों से होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते प्रदूषण और सड़क की धूल पर नियंत्रण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एंटी स्मॉग गन के संचालन पर बड़ा खर्च करने जा रहा है। विभाग ने 12 ट्रक-माउंटेड एंटी स्मॉग गन किराये पर लेने के लिए निविदाएं जारी की हैं। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में इनके संचालन पर तीन वर्षों में 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। सितंबर 2026 से जून 2029 तक इनकी सेवाएं ली जाएंगी।
निविदा के अनुसार, एंटी स्मॉग गन बीएस-6 मानक वाले सीएनजी या इलेक्ट्रिक ट्रकों पर लगाई जाएंगी। प्रत्येक ट्रक में कम से कम आठ हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंकर, चालक, ऑपरेटर और सहायक उपलब्ध कराना होगा। मशीनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की होगी।
आठ घंटे में दो चक्कर अनिवार्य
प्रत्येक मशीन को आठ घंटे की शिफ्ट में कम से कम दो चक्कर लगाने होंगे। तय समय में चक्कर पूरे नहीं होने पर अतिरिक्त भुगतान के बिना काम पूरा करना होगा। निर्धारित चक्कर जल्दी पूरे होने पर भी शिफ्ट समाप्त होने तक मशीन चलानी होगी। पानी भरने के लिए अधिकृत स्रोत की रसीद जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
जीपीएस और कैमरों से निगरानी
मशीनों की लोकेशन और संचालन पर नजर रखने के लिए जीपीएस और कैमरे लगाए जाएंगे। निविदा में 360 डिग्री घूमने वाले कम से कम दो कैमरों, 30 दिनों तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और अधिकारियों को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का प्रावधान है। दिल्ली सरकार ने तीन वर्षों में एक हजार ट्रक-माउंटेड एंटी स्मॉग गन के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदूषण नियंत्रण और आपातकालीन उपायों के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।