{"_id":"5c6ca82cbdec224cb044ed07","slug":"incidents-came-in-light-of-teasing-with-female-police-officer-at-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, एल्कोहल चेकिंग के दौरान हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, एल्कोहल चेकिंग के दौरान हुई घटना
Wed, 20 Feb 2019 06:36 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और नोएडा से गुरुग्राम के सेक्टर-29 में जश्न मनाने आए दो महिला व 4 युवकों ने नशे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। एल्कोहल चेकिंग के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस के बाद मारपीट की घटना हुई। इस दौरान एक आरोपी ने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-29 किंग्डम ऑफ ड्रीम्स के पास सोमवार रात को ईएएसआई हकमुद्दीन व ट्रैफिक निरीक्षक हंसराज ने एल्कोहल चेकिंग नाका लगा रखा था। पुलिस ने देर रात करीब 1 बजे डस्टर गाड़ी को रुकवाया। इसमें चालक शालीमार बाग दिल्ली निवासी निर्भय की एल्कोहल जांच की। इस दौरान 56एमजी एल्कोहल मशीन में रिकॉर्ड की गई। इस कारण पुलिस ने उनका चालान काटने की कवायद शुरू कर दी, लेकिन गाड़ी में सवार युवकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ईएएसआई हकमुद्दीन ने आरोप लगाया कि गाड़ी में मौजूद दो महिलाओं ने उनसे गाली गलौच की और सभी 6 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आई एक महिला कांस्टेबल से अंकित वर्मा नाम के आरोपी ने छेड़छाड़ की। इस कारण घटनास्थल पर दुर्गा शक्ति गाड़ी को बुलवाया गया, जिन्होंने दोनों महिलाओं को काबू किया।
विज्ञापन
डीएलएफ सेक्टर-29 थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चालक निर्भय सहित नोएडा के सेक्टर-119 निवासी अंकित वर्मा, उसकी पत्नी मितिका मल्होत्रा, दिल्ली सरिता विहार निवासी सम्राट व लोधी कॉलोनी दिल्ली निवासी मोहित नेगी व उनकी पत्नी नेहा नेगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की गई। मगर अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। अंकित अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने गुरुग्राम आया था। सभी एक ही गाड़ी में थे।