{"_id":"5bd9ae41bdec22695176a85a","slug":"in-the-next-7-years-metro-will-reach-to-15-cities-say-central-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में देश के 15 शहरों में पहुंचेगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल में देश के 15 शहरों में पहुंचेगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताई योजना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
pink ride
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी शिव विहार सेक्शन का बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने उद्घघाटन किया। इस दौरान पुरी ने बताया कि 2025 तक देश के 15 शहरों में पांच हजार किमी मेट्रो नेटवर्क तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
पुरी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की राइडरशिप 29 लाख पहुंच गई है। इस सेक्शन के खुलने से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 314 किमी हो गया है। दिल्ली मेट्रो ने एक साल के भीतर 80 किमी दायरे को कवर किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो प्रबंधन से विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट देने के प्रावधान पर विचार करने के लिए कहा गया है। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक परिवहन सेवा की बदतर हालत को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोगों को अफोर्डेबल ट्रांसपोर्ट दिलाने के लिए मेट्रो किराया कम करने के लिए हम लगातार केंद्र से बात कर रहे हैं। दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें लाने की योजना है, जिससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। इन बसों के आने के बाद भारत चीन के बाद ई-बसों का दूसरा सबसे बड़ा हब होगा।
यात्रियों ने जमकर लीं सेल्फी
त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर दोपहर दो बजे मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यात्री, विशेषकर छात्र, काफी खुश दिखे। कई लोग तो अपने परिवार के साथ मेट्रो की पहली राइड का लुत्फ उठाने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने जमकर सेल्फी भी लीं। लोगों का कहना था कि मेट्रो सेवा शुरू होने से जाम के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
गोकलपुरी निवासी शोभा ने कहा कि इस सेवा से वे आसानी से अपने गंतव्य पहुंच सकेंगी। लोनी निवासी मनोज ने कहा कि शाहदरा तक जाने में जाम के कारण करीब एक घंटा लग जाता था। अब मेट्रो से वे करीब 20 मिनट में शाहदरा पहुंच जाएंगे।