{"_id":"587243df4f1c1b1629ba7fc0","slug":"in-the-municipal-elections-showed-remarkable-enthusiasm-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में नगर निगम के चुनाव में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में नगर निगम के चुनाव में दिखा गजब का उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला/फरीदाबाद
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में बुजुर्ग इस तरह से पहुंची अपने मताधिकार का प्रयोग करने।
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में नगर निगम के चुनाव में दिखा गजब का उत्साह फरीदाबाद में नगर निगम के चुनाव में लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया। शाम 5 बजे तक 55 फीसदी मतदान होने का अनुमान था। सर्दी की वजह से वोटर्स बूथ तक कम ही आ रहे हैं। इस बूथ पर 3 घंटे में 90 वोटर्स ही आये।
विज्ञापन
पार्टियों के एजेंट्स के काउंटर पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर लगाने का प्रावधान है लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया गया। वार्ड 14 में पोलिंग बूथ से चंद कदम दूर ही पार्टियों के एजेंट काउंटर लगाये थे। वार्ड नम्बर 2,3 व 4 में मतदान करने के लिए लंबी लाइनें लगी थीं।
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी गिरिराज ने वार्ड 35 में मतदान किया। 12 बजे तक ओवरआल 22 प्रतिशत वोट पड़े। ओल्ड फरीदाबाद में बूथ के पास ही सत्तापक्ष के कार्यकर्ताओं का कब्ज़ा रहा। वार्ड नंबर 14 में फर्जीवाड़े के आरोपों के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पंहुचा। दोपहर 12 बजे तक 23 फीसदी मतदान हो चुका था। वार्ड नम्बर 13 में इंक न लगाने को लेकर विवाद की सूचना थी। दोपहर 2 बजे तक 30 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन