{"_id":"5d1aa2e58ebc3e3cdd79c318","slug":"in-one-day-10-turnover-sell-in-delhi-wonder-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट-टू-वंडर पार्क : एक दिन में 10 लाख की कमाई, टिकट दरें बढ़ने के बाद भी कम नहीं हो रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट-टू-वंडर पार्क : एक दिन में 10 लाख की कमाई, टिकट दरें बढ़ने के बाद भी कम नहीं हो रहा उत्साह
Tue, 02 Jul 2019 05:48 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली वंडर पार्क
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की छुट्टियों के दौरान सराय काले खां स्थित वेस्ट-टू-वंडर पार्क में दुनिया के 7 अजूबों की खूबसूरती देखने के लिए रोजाना औसतन 8000 लोग पहुंचे। बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार से टिकट की दरें दोगुना कर दी गई, जिसे शनिवार को भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है। बावजूद इसके, रविवार को भी भीड़ उमड़ी, जिससे दक्षिणी निगम को 10 लाख से अधिक की कमाई हुई।
विज्ञापन
फरवरी में सेवन वंडर पार्क का उद्घाटन किया गया था। इसके बाद से धीरे-धीरे इसे देखने वालों की तादाद बढ़ती गई। त्योहार और अवकाश के दिनों में सात अजूबे देखने के लिए एक दिन में 20 हजार से भी अधिक लोग पहुंच चुके हैं। अवकाश के दिन टिकट की दरें बढ़ाने के बाद अब निगम की ओर से शनिवार को भी टिकट की दरें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल 12 वर्ष से अधिक उम्र के लिए टिकट की दर 50 रुपये है, जिसे रविवार के लिए 100 रुपये कर दिया गया है। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए 25 के बजाय रविवार को 50 रुपये देना होगा। एमसीडी स्कूलों को छोड़कर शेष सभी स्कूलों के लिए टिकट की दरें 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सात अजूबों से होने लगी छेड़छाड़
प्रतिदिन पार्क में भीड़ बढ़ती जा रही है, जिसे देखते हुए टिकट की दरें बढ़ाई जा रही हैं, ताकि वाहनों की पार्किंग या बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। भीड़ बढ़ने से सात अजूबों की आकृतियों के साथ छेड़छाड़ होने लगी। दक्षिणी निगम के अधिकारियों का कहना है कि वेस्ट से तैयार इन कृतियों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जा सके, इसके लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
हटाई जाएंगी जानवरों की कृतियां
पार्क के अंदर लगी मेटल से तैयार कृतियों को रात के वक्त बिजली के बल्ब से रोशन किया गया है। इससे होने वाले खतरे की आशंका को देखते हुए इसमें बदलाव किया जाएगा। इसकी जगह दूसरा निर्माण किया जाएगा।