फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In many areas of Delhi water shortage

दिल्ली के कई इलाकों में आज पानी की किल्लत, जनकपुरी में भाजपाइयों ने फोड़ी मटकी

Thu, 20 Jun 2019 09:29 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jun 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
In many areas of Delhi water shortage
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली के वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम चलने के कारण आज और कल दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत रह सकती है। दिल्ली जलबोर्ड के मुताबिक गुरुवार सुबह 9 से 21 जून दोपहर 1 बजे तक पानी की परेशानी रह सकती है। 
विज्ञापन


इसमें मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, सुभाष पार्क, निरंकारी कॉलोनी, नेहरू विहार, गांधी विहार, ढका गांव, धीरपुर,  चांदनी चौक, बल्लीमारान, जामा मस्जिद, दरियागंज आदि शामिल है। 
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि आपात समय में केवल पार्क वॉटर इमरजेंसी 011-27681578, 27677877, बुरारी वॉटर इमरजेंसी 011-27619244, 011-27617609, चंद्रावल वॉटर इमरजेंसी 011-23810930, आईपी वॉटर इमरजेंसी 011-23370911, 23378761 और बोर्ड के केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी में पानी की किल्लत, भाजपाईयों ने फोड़ी मटकी

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत को लेकर बुधवार को दिल्ली भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली सरकार लोगों को पानी और बिजली की आपूर्ति देने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। माता चानन देवी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मटकी फोड़ प्रदर्शन करते हुए सीएम केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। 

इस दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर नरेंद्र कुमार चावला ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड वाटर टैंक के माफिया पानी की कमी का फायदा उठाकर लोगों से लूट खसौट कर रहे हैं। सीतापुरी और मिलाप नगर वार्ड में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत है। 

इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री सीधेतौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक राजेश ऋषि को पूरी तरह से फेल बताया है। इस मौके पर काफी संख्या में जनकपुरी विधानसभा अध्यक्ष गगन साहनी समेत काफी महिला कार्यकर्ताएं भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed