फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in case of body pieces found in fridge accused used to doubt on his wife and friend

फ्रिज में शरीर के टुकड़े मिलने का मामला : दूसरी बेटी पैदा होते ही दोस्त पर शक करने लगा था आरोपी

Sat, 28 Oct 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
in case of body pieces found in fridge accused used to doubt on his wife and friend
व‌िप‌िन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

महरौली इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बादल मंडल अपनी छोटी बच्ची के पैदा होते ही पत्नी व दोस्त पर शक करने लगा था। बादल को लगता था कि उसकी पत्नी व दोस्त विपिन जोशी के बीच अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बादल मंडल की भाभी माला सिंघा को गिरफ्तार कर लिया है, उस पर सबूत मिटाने का आरोप है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बादल मंडल पत्नी व दोस्त पर चार वर्ष से संदेह करता था। उसने कई बार विपिन को रात के समय उसके घर से निकलते और पार्क में भी दोनों को बात करते देखा था। वह चार वर्ष से विपिन की हत्या की साजिश रच रहा था। दूसरी तरफ पुलिस ने बादल मंडल की भाभी को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बादल मंडल ने गांव जाकर विपिन की हत्या करने के बात बताई थी

in case of body pieces found in fridge accused used to doubt on his wife and friend
crime scene

बादल मंडल ने विपिन का मोबाइल गांव में जाकर अपनी भाभी को दे दिया था। भाभी को लगा कि पुलिस उस तक पहुंच जाएगी, उसने  फोन तोड़कर कूड़े में फेंक दिया था। बादल मंडल ने गांव जाकर विपिन की हत्या करने के बात सभी को बता दी थी।

वहीं, महरौली पुलिस ने बादल मंडल को सात दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा था। बादल मंडल का सात दिन का पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो गया। उसे कोर्ट में में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि बादल मंडल ने अपने दोस्त विपिन जोशी की हत्या कर शव के टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed