फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in acid attack her father registered a case against accused

एकतरफा प्रेमी ने फेंका तेजाब, युवती के पिता ने कराई FIR

Mon, 16 Nov 2015 10:25 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
in acid attack her father registered a case against accused

थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ीबकापुर में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक द्वारा युवती के चेहरे पर तेजाब उड़ेलने के मामले में पीड़िता के पिता ने एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के ढीले रवैये के कारण 36 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर है। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को जांच अधिकारी पीड़िता युवती के बयान लेने के लिए दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव मूढ़ीबकापुर में शनिवार रात हबीब अंसारी की पुत्री रूबीना के चेहरे पर एक सिरफिरे ने तेजाब डाल दिया था। पीड़ित पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात युवती ने आरोपी का नाम बताया

in acid attack her father registered a case against accused

युवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात युवती ने आरोपी का नाम बताया। जिसके बाद पीड़ित पिता 70-80 ग्रामीणों के साथ रविवार रात थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

जांच अधिकारी अखिलेश पाठक के अनुसार, दोनों के बीच पहले से ही बातें होती रहती थीं। निकाह तय होने के बाद युवती ने बात करने से मना कर दिया था।

संभवत: इसी के चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया है। नाम आने के बाद आरोपी का पूरा परिवार गांव से भागा हुआ है। मामला एसिड अटैक से जुड़ा होने के कारण शासन स्तर से घटना क्रम की पूरी जानकारी एसएसपी अनंतदेव से ली जा रही है।

रूबीना की आंखों से अभी धुंधलापन दिख रहा है

in acid attack her father registered a case against accused

थाना क्षेत्र में लगातार रंजिश और अपराध बढ़ रहा है। घटनाओं से लोगों में रोष है। यह पुलिस की निष्क्रियता के चलते हो रहा है। मामला दो समुदाय का होने के बाद भी पुलिस लापरवाही बरत रही है।

पुलिस की लापरवाही से आरोपी का पूरा परिवार भाग गया। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

फिलहाल रूबीना की आंखों से अभी धुंधलापन दिख रहा है। एसओ औरंगाबाद बीएस बिसारे ने बताया कि एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। जिसकी जांच की जा रही है।

रूबीना को शासन से आर्थिक मदद मिलेगी

in acid attack her father registered a case against accused

तेजाब से झुलसी रूबीना को शासन से आर्थिक मदद मिलेगी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। जिसके बाद किश्तों में रूबीना को आर्थिक मदद मिल सकेगी।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एसिडट अटैक के शिकार पुरुष/महिला को छतिपूर्ति के रूप में शासन स्तर से मदद की जाती है। इसमें 10 से 30 प्रतिशत तक झुलसने पर 3 लाख रुपये।

चेहरे पर तेजाब डलने से आंख, नाक और कान छतिग्रस्त होने पर 5 लाख रुपये और मृत्यु हो जाने पर मृतक आश्रित को 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। घटना सही पाए जाने पर एक लाख रुपये 15 दिन के भीतर और शेष राशि तीन माह के भीतर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed