फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather forecast Update IMD Report Dense Fog Cold Wave Rainfall Alert Jammu Kashmir UK Himachal Mausam

Weather News: दिल्ली समेत उत्तर भारत को ठिठुराएगी ठंड, कोहरा करेगा परेशान; पढ़िए देशभर के मौसम का हाल

Fri, 12 Jan 2024 06:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 12 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

Weather Report IMD Update: विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इन सभी जगहों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा। इसका सीधा असर ट्रेन और हवाई यातायात के साथ सड़क यात्रा पर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
Weather forecast Update IMD Report Dense Fog Cold Wave Rainfall Alert Jammu Kashmir UK Himachal Mausam
मौसम की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर यूपी-बिहार तक समूचा उत्तर भारत शुक्रवार को भी कड़ाके के ठंड से बेहाल रहा। कई दिनों के बाद दोपहर में खिली धूप ने थोड़ी राहत दी लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, कोहरे ने भी रेल, हवाई और सड़क यातायात को बाधित रखा। आए जानते हैं आने वाले दिनों में दिल्ली और उससे सटे उत्तर भारत में राज्यों में कैसा रहेगा मौसम...

विज्ञापन

अमृतसर रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरा करेगा परेशान
विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा। इसका सीधा असर ट्रेन और हवाई यातायात के साथ सड़क पर यात्रा भी दिखाई देगा। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में दो दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन

तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप द्वीपों में बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले तीन दिन यानी 15 जनवरी तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

बीती रात रही जम्मू में सीजन की सबसे सर्द
जम्मू में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। जम्मू में रात का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर में माइनस चार डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 3.2 डिग्री, लेह में माइनस 11.2 डिग्री, कटड़ा में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कोहरे के कारण 23 ट्रेनें देरी से चलीं
12 जनवरी को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed