फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Imams of mosques are appealing to people maintain peace

सीलमपुर बवालः हर नमाज के बाद मस्जिदों से हो रहा ये एलान, पुलिस भी कर रही तारीफ

Wed, 18 Dec 2019 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Imams of mosques are appealing to people maintain peace
सीलमपुर में पुलिस मार्च करती हुई - फोटो : अमर उजाला

सीलमपुर में मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए उपद्रव के बाद अब मस्जिदों से अमन का पैगाम दिया जा रहा है। हर नमाज के बाद दुआ से पहले सभी मस्जिदों के इमाम लोगों और नौजवानों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि हिंसा की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। आपको अपनी जो भी बात रखनी है, उसे शांतिपूर्ण तरीके से रखें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका खासा असर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूरे सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम व अन्य इलाकों में लगभग पूरी तरह शांति रही। पुलिस अधिकारी भी मस्जिदों के इमामों की भूमिका की सरहाना कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोड नंबर-66 स्थित मदरसा बाबुल उलूम के हाफिज दाउद ने बताया कि मंगलवार को जब इलाके के नौजवान लड़के सड़क पर पथराव व बवाल कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने मदरसे के लाउड स्पीकर पर शांति बनाए रखने की अपील की। बाद में मगरिब और ईशा की नमाज के बाद दोबारा नमाजियों से शांति
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाए रखने की अपील की गई। 

दाउद बताते हैं सभी मस्जिदों में मैसेज भी भिजवाया गया कि हर नमाज के बाद वह लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें। बुधवार को सुबह फज्र की नमाज और दोपहर जौहर और शाम अस्र व मगरिब की नमाज में दोबारा लोगों से अपील की गई। 


दूसरी ओर अमन कमेटी के लोगों को भी शांति बनाए रखने के लिए लगाया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर फहीम बैग ने बताया कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। वह सभी लोगों को समझा रहे हैं, आप ऐसे प्रदर्शन करें कि उससे आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed