फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Illegal liquor-laden safari car fell into the pond in delhi

अवैध शराब से लदी सफारी कार तालाब में गिरी, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 20 Aug 2019 02:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor-laden safari car fell into the pond in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कंझावला के रानी खेड़ा गांव में शराब से लदी एक सफारी कार रविवार रात अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। गोताखोरों ने कार में सवार एक युवक को बाहर निकाल कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि कार में एक युवक और मौजूद था। उसे गोताखोर तलाश कर रहे हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रात होने की वजह से तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। आशंका है कि मरने वाले शराब तस्कर हैं और पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार से कार ले जा रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पांच सितारा होटल के क्लब में परोसी जा रही थी अवैध शराब, छापेमारी में जब्त हुईं सैकड़ों बोतलें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रानी खेड़ा गांव में एक कार तलाब में गिर गई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कार को बाहर निकाल लिया। कार में काफी मात्रा में अवैध शराब थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे। 


मौके पर गोताखोरों को बुलाकर तलाब में तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर में गोताखोरों ने एक युवक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर दोस्ती कर पांच साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पीड़िता को पीटा

मंगलवार को एक बार फिर गोताखोर दूसरे युवक की तलाशी अभियान चलाएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी के नंबर के जरिए मालिक की पहचान कर मरने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed