{"_id":"657f15a5a6a5c334df06f74d","slug":"iit-student-jumped-in-front-of-metro-train-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईआईटी का छात्र मेट्रो के आगे कूदा, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका; गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईआईटी का छात्र मेट्रो के आगे कूदा, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका; गंभीर रूप से घायल
Sun, 17 Dec 2023 09:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:07 PM IST
सार
खुदकुशी करने का प्रयास करने वाला छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और हौजखास स्थित आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6.40 बजे मेट्रो पुलिस को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर छात्र के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
विस्तार
तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम आईआईटी के एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान देने की कोशिश की। युवक को ट्रैक पर देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। लेकिन तब तक उसके सिर में चोट लग गई। प्लेटफार्म पर मौजूद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों युवक को ट्रैक से बाहर निकाल कर डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस छात्र के परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी करने का प्रयास करने वाला छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला है और हौजखास स्थित आईआईटी में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6.40 बजे मेट्रो पुलिस को तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर छात्र के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सीआईएसएफ व मेट्रो कर्मियों ने घायल छात्र को ट्रैक से निकाल कर अस्पताल ले जा चुकी थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने उसके पास से मिले पहचान पत्र और दस्तावेज के जरिए उसकी पहचान की है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्लेटफार्म के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस ने देखा कि यात्री प्लेटफार्म नंबर दो द्वारका की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के आते ही उसने छलांग लगा दी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। लेकिन तब तक उसका सिर ट्रेन से टकरा चुका था। घटना के बाद मेट्रो का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन