{"_id":"a186e14e73769386f65dfe0b33b3afb9","slug":"iit-jee-advance-results-announced-srijan-garg-topped-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE एडवांस में सृजन गर्ग बना दिल्ली टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE एडवांस में सृजन गर्ग बना दिल्ली टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-एडवांस) का रिजल्ट बृहस्पतिवार को ऑनलाइन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जेईई एडवांस के परिणाम में दिल्ली में पहला स्थान पाने वाले सृजन गर्ग को ऑल इंडिया रैंकिंग में 21वां स्थान मिला है।
16 आईआईटी समेत 17 संस्थानों की कुल 9784 सीटों पर छात्रों की मेरिट जारी की गई है। रिजल्ट के साथ ही 20 जून से काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जेईई-एडवांस में पास होने वाले छात्र आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) में हिस्सा ले सकते हैं। इसकी परीक्षा 26 जून को आयोजित की जाएगी।
दरअसल, जेईई-मेन में पास होने वाले लगभग एक लाख 20 हजार छात्रों ने 25 मई को जेईई-एडवांस की परीक्षा दी। इनमें कुल 23 हजार लड़कियां हैं। यह संख्या लड़कों के मुकाबले बेहद कम है। जेईई-एडवांस की परीक्षा के बाद इस साल पहली बार आंसर-की पर छात्रों का फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
कुछ सवालों या उनके जवाब में खामियां पाई गई हैं। अंतिम रिजल्ट आईआईटी की आंसर-की पर तैयार हुआ है या छात्रों के फीडबैक पर आंसर-की को अपग्रेड करते हुए तैयार किया गया है, इसकी घोषणा नतीजों के साथ ही कर दी गई।
विज्ञापन
आज से काउंसलिंग शुरू
रिजल्ट के साथ काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे, जो 24 जून तक चलेंगे। तीन राउंड में सीट अलॉटमेंट होगा। पहला एक जुलाई और दूसरा 7 जुलाई को होगा। इन दोनों राउंड में छात्रों को मिलने वाली सीट को फ्रीज नहीं की जा सकती। हर राउंड के बाद वेकैंसी के आधार पर सीट अपग्रेड होगी। तीसरा राउंड 12 जुलाई को होगा। सीट मिलने पर जनरल/ओबीसी छात्रों को 60 हजार और एससी/एसटी छात्रों को 20 हजार रुपये जमा कराने होंगे।