{"_id":"6aa2a3db98d165b6f30b51ed","slug":"iit-delhi-launches-executive-program-for-chiefs-of-staff-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154313-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ने शुरू किया चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली ने शुरू किया चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (सीईपी) ने चीफ ऑफ स्टाफ के लिए सात महीने का एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू किया है। ऑनलाइन संचालित होने वाला यह कार्यक्रम उन वरिष्ठ प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो लीडरशिप टीमों के साथ काम करते हुए संगठन की रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को रणनीतिक सोच, नेतृत्व, हितधारक प्रबंधन, संगठनात्मक तालमेल, बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, प्रोजेक्ट क्रियान्वयन और प्रभावी निर्णय लेने से जुड़े फ्रेमवर्क की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य रणनीति तैयार करने और उसके प्रभावी क्रियान्वयन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए प्रोफेशनल्स को तैयार करना है।
प्रोग्राम में विशेषज्ञों के लाइव ऑनलाइन सत्र, केस स्टडी आधारित चर्चाएं, असाइनमेंट और एप्लाइड लर्निंग गतिविधियां शामिल होंगी। प्रतिभागियों को कैपस्टोन प्रोजेक्ट के माध्यम से वास्तविक कारोबारी परिस्थितियों में सीखी गई अवधारणाओं को लागू करने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा, आईआईटी दिल्ली में वैकल्पिक कैंपस इमर्शन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का समन्वय डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रो. संजय धीर और एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सोनाली जैन कर रहे हैं। लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से कार्यरत प्रोफेशनल्स नौकरी के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक भूमिकाओं के लिए जरूरी कौशल विकसित कर सकेंगे।