फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IGI Molestation case: victim charged police

छेड़छाड़ की शिकार के घर 03.30 बजे रात बजी घंटी

Sat, 13 Dec 2014 11:13 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
IGI Molestation case: victim charged police

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला नोएडा में रहती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि शुरू में पुलिस ने हंगामा होते देखकर भी कोई हरकत नहीं की। जब भीड़ ने भी आरोपी को पीटना शुरू कर दिया तो पुलिस ने कार्रवाई की।

महिला ने बताया, पुलिसवालों ने मुझसे पूछा कि आपको कहां जाना है? जब मैंने बताया कि मुझे नोएडा जाना है तो उन्होंने कहा कि तब मामला नोएडा में ही दर्ज होगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने मीडिया में अपने कुछ जानकार लोगों को फोन लगाया तब जाकर पुलिस ने उसकी शिकायत ली।

बाद में मांगी माफी

IGI Molestation case: victim charged police

महिला ने बताया कि सारे हंगामे के बाद वह अपने घर लौट आई। रात को करीब 3.30 बजे एक महिला पुलिसकर्मी सहित तीन पुलिसकर्मी उसके घर पर आए।

चूंकि महिला ने एयरपोर्ट पर भी यह बात कही थी कि पुलिस ने उसे सहयोग नहीं दिया इसलिए उनके घर पहुंचे इन तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी। मुमकिन है कि मामले को तूल पकड़ता देख वह अपनी गर्दन बचाने के लिए इतनी रात को नोएडा आए।

आगे देखिए घटना का पूरा वीडियो...

लोडर ने की महिला से बदसलूकी

IGI Molestation case: victim charged police
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात दुबई से आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। एयरपोर्ट पर मौजूद एक लोडर ने महिला से बदसलूकी की। बाद में महिला व अन्य लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के समय लोडर शराब के नशे में था। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लोडर की पहचान जनकपुरी निवासी श्रवण कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 40 साल की भारतीय मूल की महिला दुबई में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।

बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे वह दुबई की फ्लाइट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्र्ट के टर्मिनल तीन की तीन नंबर लेन के पास खड़ी होकर अपने भाई का इंतजार करने लगी। महिला को अपने भाई के साथ नोएडा जाना था।
विज्ञापन

महिला और लोगों ने जमकर पीटा

IGI Molestation case: victim charged police
इसी दौरान लोडर श्रवण कुमार उसे घूरने लगा। काफी देर तक उसे घूरता देख महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नशे में था और उसने महिला को गाली दे दी। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

उसके बाद महिला ने लोडर की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान अन्य लोग भी युवक की हरकत सुनकर उसे पीटने लगे। महिला का आरोप है कि पास में ही मौजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर लोडर के खिलाफ छेड़छाड़ और घूरने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किस तरह से हुई घटना, और आरोपी की पिटाई आप खुद ही देख लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed