{"_id":"1e79493ee8c70f71238046d0abcd023d","slug":"if-friendship-was-denied-killing-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती से मना किया तो कर दी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती से मना किया तो कर दी किशोरी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में एक युवक ने दोस्ती से मना करने पर 12 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने में एक नाबालिग ने उसका साथ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को इनके निशानदेही पर सोमवार को किशोरी की लाश अलीपुर इलाके से मिल गई।किशोरी निक्की के पिता मोहन एक फैक्टरी में काम करते हैं। गत शुक्रवार को निक्की कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई।
विज्ञापन
उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने महेन्द्र पार्क थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आखिरी बार निक्की को करण (23) के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने करण को हिरासत में लेकर पूछताछ की। करण ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर उसने निक्की की हत्या कर दी है और उसके लाश को अलीपुर इलाके में फेंक दिया है। बाद में पुलिस ने नाबालिग को भी दबोच लिया।