फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ias rani nagar tweet says life threat to me and my family 

गाजियाबाद : आईएएस रानी नागर ने फिर किया ट्वीट, कहा- मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा 

Mon, 01 Jun 2020 07:52 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 01 Jun 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
ias rani nagar tweet says life threat to me and my family 
आईएएस रानी नागर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने एक बार फिर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है कि कुछ राजनीतिक लोग उनकी या उनके किसी परिजन की हत्या कराकर जाति विशेष की सहानुभूति हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं, गत 30 मई की रात को रानी नागर व उनकी बहन पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के बादलपुर की रहने वाली हैं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वह गाजियाबाद लौट आई हैं। हालांकि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है। वह वर्तमान में नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू पंचवटी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रही हैं। 30 मई की रात को पड़ोस में किराए पर रहने वाले विष्णु नाम के युवक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया था। जिसमें वह तो बच गईं, लेकिन उनकी बहन के पैर में चोट आई थी।
विज्ञापन


हालांकि आरोपी का कहना था कि कॉलोनी में कुत्ता भगाते समय गलती से उसकी रॉड रानी की बहन को लग गई थी। इस मामले में रानी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे सोमवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रानी नागर ने सोमवार को ट्वीट कर फिर हत्या की आशंका जाहिर की। उन्होंने लिखा है कि वह और उनका परिवार राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं रखता है। कुछ लोग उन्हें व उनके परिवार को राजनीति के तहत षड्यंत्र में फंसाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी सार्वजनिक किया है कि उन पर हमला करने वाले व्यक्ति को कॉलोनी के ही एक व्यक्ति ने किराए पर कमरा दिलाया था। उक्त व्यक्ति का बड़ा बेटा दिल्ली पुलिस में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed