फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ias officer death in swimming pool family raised serious question

नेशनल लेवल तैराक IAS अधिकारी के स्वीमिंग पूल में डूबने पर उठे तीन गंभीर सवाल

Wed, 31 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 May 2017 09:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर के तैराक थे आशीष दहिया दक्षिण दिल्ली में ट्रेनी आईएएस अधिकारी के स्वीमिंग पूल में डूबने का मामला

विज्ञापन
ias officer death in swimming pool family raised serious question
आशीष द‌हिया

विस्तार

ट्रेनी आईएएस अधिकारी आशीष दहिया की स्वीमिंग पूल में डूबकर मौत के मामले में परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर का तैराक आखिर कैसे 10 फुट गहरे पानी में डूब सकता है। आशीष ने अपने कॉलेज की ओर से तैराकी की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


आशीष किसी साजिश का शिकार हुआ है। पुलिस का कहना है कि पार्टी में मौजूद लोगों की लिस्ट बनाकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जो महिला अधिकारी पूल में गिरी थी, उससे भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा संस्थान के सीसीवीटी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है। हालांकि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।      
विज्ञापन


बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार रहे आशीष ने बहुत मेहनत से यह मुकाम पाया था। आशीष के पिता नरेंद्र दहिया हरियाणा में कृषि विभाग से रिटायर हैं, मां मूर्ति देवी हरियाणा में ही शिक्षिका हैं। दोनों बड़े भाई सुरेंद्र व अशोक इंजीनियर हैं। अशोक विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड मेडल से नवाजे गए थे

ias officer death in swimming pool family raised serious question
चाचा विरेंद्र ने बताया कि बचपन से आशीष को आईएएस बनने की चाहत थी। हरियाणा औैर यूपी में सरकारी नौकरी करने के बाद 2013 में उसका सलेक्शन हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विसेज में हो गया।

लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, दोबारा 2015 में वह आईआरएस चुना गया और हैदराबाद चला गया। अगले ही साल वह 2016 में आईएएस चुन लिया गया। मसूरी में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान उसे डायरेक्टर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।      

एक जून को करना था श्रीनगर में ज्वाइन
परिजनों ने बताया कि एक साल चली ट्रेनिंग के बाद एक जून को आशीष को जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर ज्वाइन करना था। इसके लिए उसने सभी तैयारी भी कर ली थी। परिवार भी बेटे की पोस्टिंग के लिए काफी उत्साहित था।

31 मई को दिल्ली से ही आशीष की श्रीनगर के लिए फ्लाइट थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अब आशीष की मौत से परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। आशीष की मौत की खबर के बाद से पत्नी व मां को होश नहीं था।

डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम

ias officer death in swimming pool family raised serious question
दिल्ली पुलिस ने आशीष के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों का कहना है कि आशीष के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसा लगता है कि पानी में डूबने के कारण ही उनकी मौत हुई है। डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।      

स्वीमिंग पूल के पास नहीं थे गार्ड्स
परिजनों ने फॉरेन सर्विस संस्थान पर भी चूक के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि संस्थान के बीचो बीच गहरा स्वीमिंग पूल है। लेकिन हादसे के समय वहां लाइफ सेविंग गार्ड्स क्यों तैनात नहीं थे। अगर आशीष पानी में डूब भी रहा था तो उसे क्यों नहीं बचाया गया।

वहीं संस्थान के सुरक्षा गार्ड्स का कहना है कि सुबह 8.00 बजे से रात 10.00 बजे स्वीमिंग पूल खुला रहता है। लेकिन चूंकि संस्थान में आईएफएस व अन्य अधिकारी आते हैं तो वह किसी भी समय पूल का इस्तेमाल करते हैं, कोई उनको रोक नहीं पाता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed