फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ias ashish dahiya met with her doctor wife before death in swimming pool in delhi

स्वीमिंग पूल में डूबने से पहले अपनी डॉक्टर पत्नी से मिलने गए थे IAS आशीष

Wed, 31 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 May 2017 12:21 AM IST
सार

स्वीमिंग पूल में डूबकर ट्रेनी आईएएस अधिकारी की मौत
पूल में गिरी एक महिला अधिकारी को बचाने में गंवाई जान 
प्वाइंटर 
ट्रेनिंग खत्म होने के बाद विदेश सेवा संस्थान में रखी थी पार्टी 
एक जून को असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में श्रीनगर ज्वाइन करना था 
परिजनों को साजिश की आशंका, एम्स में कराया गया पोस्टमार्टम 
पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव मटिंडू, सोनीपत ले गए परिजन

विज्ञापन
ias ashish dahiya met with her doctor wife before death in swimming pool in delhi
आशीष द‌हिया

विस्तार

दक्षिण-दिल्ली के बेर सराय स्थित विदेश सेवा संस्थान (फॉरन सर्विस इंस्टीट्यूट) के स्वीमिंग पूल में सोमवार देर रात ट्रेनी आईएएस अधिकारी आशीष दहिया (30)की डूबकर मौत हो गई। देर रात संस्थान में आईएएस, आईआरएस व आईएफएस अधिकारियों की ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद एक पार्टी का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन


इस दौरान एक महिला अधिकारी स्वीमिंग पूल में गिर गई, जिसे बचाने के लिए चार-पांच अधिकारी भी पानी में कूद पड़े। महिला अधिकारी को तो पानी से सकुशल निकाल लिया गया, लेकिन आशीष डूब गए। परिजनों ने आशीष की मौत पर संदेह जताया है।
विज्ञापन


वसंत विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव मटिंडू, सोनीपत निवासी आशीष दहिया परिवार के साथ पक्का बाग, खरखौदा, सोनीपत में रहते थे। इनके परिवार में पिता नरेंद्र दहिया, मां मूर्ति देवी, दो बड़े भाई सुरेंद्र दहिया व अशोक दहिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष पूर्व हुई थी डॉक्टर प्रज्ञा से शादी

ias ashish dahiya met with her doctor wife before death in swimming pool in delhi
आशीष द‌हिया
ढाई वर्ष पूर्व उनकी शादी डॉक्टर प्रज्ञा दीक्षित से हुई थी। प्रज्ञा एमबीबीएस, एमडी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। आशीष ने रोहतक से इंजीनियरिंग करने के बाद वर्ष 2013 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हिमाचल प्रदेश पुलिस सर्विस पास कर डीएसपी की सर्विस ज्वाइन की थी।

वर्ष 2015 में उनका चयन आईआरएस में हो गया था। वह हैदराबाद चले गए। इधर, 2016 में दोबारा परीक्षा देने के बाद वह आईएएस के लिए चयनित हो गए। 2016 से उनकी ट्रेनिंग चल रही थी।

एक जून 2017 को उन्हें असिस्टेंट कलेक्टर श्रीनगर, जम्मू एवं कश्मीर ज्वाइन करना था। जाने से पहले उनके मित्रों ने दिल्ली के फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में पार्टी रखी थी। हालांकि एक अधिकारी का सोमवार को जन्म दिन भी था।

मुखर्जी नगर में कोचिंग कर रही हैं प्रज्ञा

ias ashish dahiya met with her doctor wife before death in swimming pool in delhi
आशीष द‌हिया - फोटो : अमर उजाला
आशीष की पत्नी प्रज्ञा मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग कर रही हैं। रविवार को आशीष उनके पास पहुंचे थे। सोमवार शाम वह कार से पार्टी में पहुंच गए। देर रात पार्टी के दौरान कुछ अधिकारी संस्थान के स्वीमिंग पूल में पैर डालकर बैठे थे। उसी दौरान एक महिला अधिकारी 10 फुट गहरे पूल में गिर गई।

आशीष समेत कई अधिकारी उसे बचाने के लिए पानी में कूदे, कुछ ही देर में महिला को बाहर निकाल लिया गया। इधर, महिला ने बताया कि आशीष भी कूदे थे, वह नहीं दिख रहे हैं। उनकी पानी में तलाश शुरू हुई, कुछ ही देर में आशीष पानी के ऊपर आ गए।

पानी से निकालकर संस्थान के डॉक्टर से उन्हें दिखाया गया, वहीं उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई। उनके साथी फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात 12.50 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

शराब पी थी या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

ias ashish dahiya met with her doctor wife before death in swimming pool in delhi
आशीष द‌हिया - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर को परिजन शव को आशीष के पैतृक गांव मटिंडू, सोनीपत ले गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय आशीष नशे में थे। वसंत विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

एम्स मोर्चरी में तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है, शुरुआती जांच के बाद आशीष के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, आशीष ने शराब पी हुई थी या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।-ईश्वर सिंह, दक्षिण-जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed