फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   i also traveled in same plane : rijiju on bsf plane crash

मैं भी ऐसे विमान में करता हूं सफर : किरण रिजिजू

Thu, 24 Dec 2015 10:54 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
i also traveled in same plane : rijiju on bsf plane crash

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली में बीएसएफ का विमान क्रैश होने की घटना उसके पुराने होने की वजह से नहीं हुई है। वह खुद भी ऐसे प्लेन में सफर करते हैं।

विज्ञापन


गृह राज्य मंत्री बृहस्पतिवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित 90वें स्पेशल फाऊंडेशन कार्यक्रम के दौरान आईपीएस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में विभिन्न राज्यों के 77 आईपीएस अधिकारियों ने शिरकत की। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में बीएसएफ का एक प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद ये आरोप लगा था कि पुराना प्लेन होने की वजह से दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी अधिकारी के काम का मूल्याकंन वहां की जनता में उसकी छवि पर निर्भर करता है। यदि जनता एक अधिकारी की कार्यशैली से संतुष्ट है और उसे ज्यादा समय तक रखना चाहती है तो इसका मतलब वह एक सफल अधिकारी है।

उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जब आपका स्थानांतरण हो और उस समय उस क्षेत्र की जनता यह कहे कि इस अधिकारी को यहीं रहने दिया जाए क्योंकि अभी हमें इनकी और जरूरत है तो इसे सफलता कहा जाएगा।

प्रत्येक अधिकारी को चाहिए कि वह अपने काम के प्रति संतुष्ट हो और अपने काम पर गर्व महसूस करे। उन्होंने कहा कि पुलिस को कई प्रकार की ड्यूटी करनी पड़ती है। कुछ स्थानों पर पुलिस को आतंकवाद से जूझना पड़ता है, तो कहीं पुलिस कानून व्यवस्था कायम करने में लगी रहती है।

पुलिस के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं चुनौतियां

i also traveled in same plane : rijiju on bsf plane crash

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सतर्कता से काम करना चाहिए और अपने दिमाग में यह रखना चाहिए कि हम पर जनता, मीडिया, सोशल मीडिया की नज़र है।

इसलिए अधिकारियों का जनता में व्यवहार भी अच्छा होना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी चूक पर मीडिया उस बात को हेडलाइन बना देता है, जैसे नियम तोड़ने पर उनके द्वारा उत्तर भारतीयों को लेकर दिए गए एक बयान पर हुआ।

इस मौके पर गुड़गांव के मंडलायुक्त डॉ. डी. सुरेश और हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने उम्मीद जाहिर की कि प्रशिक्षण प्राप्त कर ये सभी युवक-युवतियां देश के विकास में अपना योगदान देंगे व जनता की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed