फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband were wandered for five hours with dead body of his wife like dana manjhi

पत्नी का शव लेकर पांच घंटे भटकता रहा पति, नहीं पिघले अस्पताल और मकान मालिक

Wed, 14 Sep 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Husband were wandered for five hours with dead body of his wife like dana manjhi
छोटेलाल - फोटो : अमर उजाला

पत्नी का शव कंधे पर लेकर 12 किलोमीटर तक चलने वाले ओडिशा के दाना मांझी को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि देश की राजधानी में सोमवार रात इसी तरह की एक और शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई। 

विज्ञापन


चाय की दुकान चलाने वाले छोटेलाल पत्नी का शव सुरक्षित रखने के लिए पांच घंटों तक इधर से उधर भटकता रहा। मकान मालिक ने घर में शव रखने नहीं दिया और अस्पताल के गार्ड ने उसे अंदर नहीं आने दिया। 
विज्ञापन


थक हारकर वह सड़क पर एंबुलेंस खड़ी कर सुबह होने का इंतजार करने लगा। बाद में पुलिस की मदद से शव सुरक्षित रखवाया जा सका। कड़कडडूमा निवासी छोटेलाल चाय की दुकान चलाता है। सोमवार रात वह बीमार पत्नी अंजू को लेकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे शव लेकर करने लगा सुबह का इंतजार

Husband were wandered for five hours with dead body of his wife like dana manjhi
छोटेलाल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद चिकित्सकों ने कागजी खानापूर्ति के बाद शव छोटेलाल को सौंप दिया। छोटेलाल का कहना है कि जब वह शव एंबुलेंस से लेकर घर पहुंचा तो मकान मालिक देवेंद्र ने घर में शव रखने से इनकार कर दिया। 

इसके बाद शव दोबारा एंबुलेंस में रखकर वह अस्पताल गया। लेकिन वहां गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया। काफी समय तक वह शव लेकर सड़क किनारे खड़े रहे और सुबह होने की प्रतीक्षा करने लगे। 

इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी। पुलिस वाले ने उससे पूछताछ की तो सारा मामला पता चला। इसके बाद गांव प्रधान भंवर सिंह की मदद से शव सुरक्षित रखवाया गया और मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

उधर, छोटेलाल के मकान मालिक देवेंद्र का कहना है कि छोटेलाल की पत्नी की मौत बीमारी से हुई थी। इसकी कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि उसके पास इससे संबंधित कोई कागज भी नहीं थे। इधर इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed