फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband suspected wife s character slit her throat and killed her

चरित्र पर शक: पत्नी का सोते समय चाकू से रेता गला, शरीर के दूसरों अंगों पर भी हमला, दूसरी बीवी थी मृतका

Mon, 29 Jun 2026 09:15 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 29 Jun 2026 09:15 PM IST
सार

लखनऊ से आए अनुज जोशी ने कड़कड़डूमा गांव में पत्नी सोनम जोशी की गला रेतकर हत्या कर दी। वह चरित्र पर शक करता था। पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
Husband suspected wife s character slit her throat and killed her
पत्नी का किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार के कड़कड़डूमा गांव में एक युवक ने लखनऊ से दिल्ली आकर अपनी पत्नी सोनम जोशी (30) की गला रेतकर हत्या कर दी। हमला करने के बाद आरोपी अनुज जोशी (35) ने फरार होने का प्रयास किया। उसके भाई व बाकी पड़ोसियों ने अनुज को पकड़ लिया। बाद में पुलिस अधिकारियों को खबर दे दी गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद सोनम का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अनुज अपनी पत्नी सोनम के चरित्र पर शक करता था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली सोनम नोएडा में अकेले रहकर घरेलू सहायिका की नौकरी करती थी। इसका पति अनुज लखनऊ के अलीगंज इलाके में आइसक्रीम का ठेला लगाता है। सोनम से अनुज की दूसरी शादी हुई थी। पहली पत्नी ज्योति उसे शक की वजह छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन

बाद में अनुज ने ज्योति की छोटी बहन सोनम से विवाह कर लिया था। फिलहाल पहली पत्नी के दो बच्चे और सोनम के तीन बच्चे अनुज के साथ लखनऊ में ही रह रहे थे। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से सोनम कड़कड़डूमा गांव में रहने वाले अपने जेठ कौशल और जेठानी माया के घर पहुंची। रात को वह यही रुक गई।

यह बात अनुज को पता चली। वह रात को ही बस में सवार होकर दिल्ली पहुंचा। तड़के 5.40 बजे उसने अपने भाई कौशल के घर पहुंचकर पत्नी का सोते हुए गला रेत दिया। इसके बाद उसके पेट के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों में चाकू मारा। बाद में आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया। आरोपी भी लखनऊ के अलीगंज का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed