{"_id":"745877d017aa7d9d16af3f4c330da0a1","slug":"husband-s-unnatural-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पति अप्राकृतिक यौन संबध बनाता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! पति अप्राकृतिक यौन संबध बनाता है...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 01:13 AM IST
विजयनगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कालोनी में एक महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि इसी तरह का मामला करीब साल भर पहले एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ भी प्रकाश में आया था। अभिनेत्री ने पति के खिलाफ न सिर्फ रिपोर्ट लिखाई थी, बल्कि उससे तलाक भी ले लिया था।
विजयनगर एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि आरोपी व्यक्ति एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसका अप्राकृतिक तरीके से यौन उत्पीड़न कर रहा है। परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ, पति आरोपों को निराधार बता रहा है। उसका कहना है कि आपसी कलह के चलते पत्नी ने उस पर इस तरह के आरोप लगाए हैं।