फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed his wife and buried her in cemetery In Mehrauli

11 दिन बाद कब्र से निकाली लाश: कार में घुमाया, जमकर खिलाया; रास्ते में खिला दी नींद की गोली, घर जाकर दिया जहर

Tue, 19 Aug 2025 08:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 08:24 PM IST
सार

महरौली थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि 31 जुलाई को महिला के पति शबाब अली को अपने साथियों के साथ उसे बेहोशी की हालत में एक कार में ले जाते दिख रहा था। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया।

विज्ञापन
husband killed his wife and buried her in cemetery In Mehrauli
पुलिस हिरासत में पति और उसके दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले शबाब अली ने पत्नी को पहले पुरानी दिल्ली घुमाया। वहां उसे अच्छी-अच्छी चीजें खिलाईं। फिर वापस महरौली जाते हुए आईटीओ पर चाय में छह नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। घर जाते-जाते पत्नी बेसुध हो गई तो गिलास में जहरीला कीटनाशक पदार्थ घोलकर पिला दिया। जब पत्नी की मौत हो गई तो दोस्तों के साथ शव को लेकर जाकर चांदनहौला कब्रिस्तान में दफना दिया। पत्नी की महिला दोस्त ने उसके गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट महरौली थाने में दर्ज कराई।

विज्ञापन

हत्या में दो दोस्तों ने दिया साथ
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि महरौली थानाध्यक्ष संजय सिंह की टीम ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी पति शबाब अली व उसके दो दोस्त तनवीर खान और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चांदनहौला कब्रिस्तान से कब्र से पत्नी के शव को 11 दिन बाद निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया गया है। मूल रूप से नोगांव, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी शबाब अली (47 वर्ष) दिल्ली में वार्ड संख्या 8, महरौली में रहता है। वह पेशे से पेंटर है। शबाब अली को पत्नी से दो बच्चे एक बेटी (11 वर्ष) और एक बेटा (5 वर्ष) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मित्र ने दर्ज कराई थी एफआईआर
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टी-ब्लॉक, वार्ड संख्या 6, इस्लाम कॉलोनी, महरौली निवासी एक 30 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी महिला मित्र ने महरौली पुलिस थाने में 10 अगस्त को दर्ज कराई थी। उसे गलत तरीके से बंधक बनाए जाने के भी आरोप थे। 

विज्ञापन

जिस घर में रहता है आरोपी, वहीं पुताई करता मिला
महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। जिस घर में वह रह रहा था उसी में वह रंगाई-पुताई का काम कर रहा था। चंदनहौला, दिल्ली में रह रहा शाहरुख खान (28 वर्ष) पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। मूल रूप से जिला अररिया, बिहार निवासी तनवीर (25 वर्ष) भी पेशे से पेंटर है।

सीसीटीवी फुटेज से उठा पर
महरौली थाना पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि 31 जुलाई को महिला के पति शबाब अली को अपने साथियों के साथ उसे बेहोशी की हालत में एक कार में ले जाते दिख रहा था। उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ बता दिया। शबाब अली ने बताया कि 2 अगस्त को अवैध संबंधों के संदेह में उसने अपनी पत्नी को नींद की गोलियां और जहरीला कीटनाशक देकर उसकी हत्या कर दी।

रात को पत्नी का शव दफना दिया था
आरोपी पति ने बताया कि जब पत्नी की मौत हो गई तो वह रात एक बजे पत्नी के शव को दोस्तों के साथ चांदनहौला कब्रिस्तान में ले गया। वहां उसने कब्रिस्तान का ताला तोड़ा और फाबड़े से कर्ब खोदकर शव को दफना दिया। इसके बाद वह घर आकर आराम से रहने लगा।

दुबई में रह रहे युवक से संबंध
आरोपी पत्नी अली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके गांव का रहने वाला मोर्हरम अली दुबई में रहता है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के उससे संबंध थे। उसे पत्नी के मोबाइल से सबूत मिले थे। पत्नी उसके साथ रहना चहाती थी।

पत्नी ने मांगे थे पांच लाख रुपये
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब उसे पत्नी के संबंधों को पता लगा तो उसने पत्नी ने तलाक मांगा। पहले तो पत्नी तलाक देने को तैयार हो गई और तलाक के कागजात भी तैयार करवा लिए थे। इसके बाद पत्नी तलाक देने के लिए पांच लाख रुपये मांगनी लगी। जब पत्नी नहीं मानी तो उसने हत्या करने की साजिश रच ली। शव को ले जाने और ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई कार आरोपी शाहरुख की थी। एक और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed