फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband Frustrated by wife constant talking on phone he killed her

कहानी कविता के कत्ल की: पत्नी के हमेशा फोन पर बात करने से नाराज पति ने कर दी हत्या, अब कातिल कुंदन की तलाश

Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Feb 2024 10:43 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं और वह उससे लगातार फोन पर बात करती है। घटना के समय फोन आने पर आरोपी ने फोन छीनकर तोड़ दिया और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
husband Frustrated by wife constant talking on phone he killed her
दिल्ली में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में लगातार फोन पर बात करने से परेशान एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त कविता के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी के किसी अन्य से संबंध हैं और वह उससे लगातार फोन पर बात करती है। घटना के समय फोन आने पर आरोपी ने फोन छीनकर तोड़ दिया और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान कुंदन के रूप में हुई है। वह पेशे से प्लंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पत्नी कविता और चार बच्चों के साथ खड्डा कॉलोनी बुराड़ी में रहता था। शुक्रवार शाम सात बजे पुलिस को कॉलोनी में महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला लहूलुहान हालत में पड़ी है। उसकी मौत हो चुकी है। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने क्राइम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। क्राइम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि कविता का पति मौके से फरार है। 

आस पास के लोगों ने बताया कि दंपती में लगातार किसी बात पर झगड़ा होता था। पुलिस की टीम ने छानबीन के बाद शनिवार को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली। उसने बताया कि उसकी पत्नी लगातार फोन पर लोगों से बात करती थी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का अन्य व्यक्ति से संबंध हैं। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed