फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband attacked wife with knife for refusing to drink alcohol in delhi

दारू के बीच में आई जोरू: शराब पीने से मना करने पर पत्नी पर चाकू से हमला, पति की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Thu, 01 Jun 2023 09:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Jun 2023 09:14 PM IST
सार

घायल महिला की पहचान मीला के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रकाश और दो बच्चों के साथ भडौली गांव में रहती है।

विज्ञापन
Husband attacked wife with knife for refusing to drink alcohol in delhi
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो मारा चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के पेट और हाथ पर लगा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान मीला के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रकाश और दो बच्चों के साथ भडौली गांव में रहती है। मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस को महिला पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने घर से ही खून से सना चाकू बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीला को अस्पताल से छुट्टी दे दी। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। मंगलवार को उसका पति शराब पीने के बाद झगड़ा कर रहा था। फिर वह घर से चला गया। कुछ देर बाद फिर शराब पीकर आया और विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा और उसपर चाकू से हमला कर दिया। खून निकलता देख चाकू फेंककर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed