फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hungama in aam aadmi party's meeting after kejriwal sent to jail

AAP की बैठक में हंगामा, उठे बगावत के सुर

Sat, 24 May 2014 09:22 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
hungama in aam aadmi party's meeting after kejriwal sent to jail

आम आदमी पार्टी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पार्टी की नीति नियामक संस्था राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) को भंग करने की मांग की।

विज्ञापन


साथ ही लोकसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवारों को उतारने पर भी सवाल उठाया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वरिष्ठ नेता उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। कुमार विश्वास के माइक संभालने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद के माहौल पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार शाम कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक बुलाई गई थी। इसके शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चार लोगों का फैसला है पत्‍थर की लकीर'

hungama in aam aadmi party's meeting after kejriwal sent to jail

कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी लीक से हट गई है। तीन साल में उन्होंने पार्टी को खड़ा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन चंद लोग आज फैसला थोप रहे हैं।

कार्यकर्ता सबसे ज्यादा खफा पीएसी को लेकर दिखे। आरोप है कि चार लोग बंद कमरे में कुछ भी फैसला ले लेते हैं और वह पत्थर की लकीर बन जाता है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राखी बिड़लान को उम्मीदवार के तौर पर थोपा गया, जबकि वरिष्ठ नेताओं को बहुत पहले बता दिया गया था कि बिड़लान के प्रति नाराजगी है। इसके बावजूद उन्हें मैदान में उतारा गया और वह चुनाव हार गईं।

इस बात का गुस्सा है सबसे ज्यादा

hungama in aam aadmi party's meeting after kejriwal sent to jail

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें संदेश दिया गया था कि शुक्रवार को अदालत से छूटने के बाद केजरीवाल कार्यकर्ताओं से बात करेंगे, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि वो फिर से जेल भेज दिए गए हैं।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आला नेतृत्व से लोकसभा चुनाव की हार का जवाब भी मांगा और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शुरुआत से पार्टी से जुड़े लोगों को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिया गया।

जब जनता के चंदे से चुनाव लड़े जाते हैं तो फिर उम्मीदवार चुनने का फैसला चंद लोग क्यों लेते हैं?

'अभी बस केजरीवाल के बारे में सोचिए'

hungama in aam aadmi party's meeting after kejriwal sent to jail

कार्यकर्ताओं के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर उनके साथ इसी तरह खिलवाड़ होता रहा तो वे दूसरी पार्टी को वोट देंगे।

कई कार्यकर्ताओं की नाराजगी दिल्ली प्रदेश इकाई के संयोजक आशीष तलवार और सचिव दिलीप पांडेय को लेकर दिखी। भारी हंगामे के बीच जक कुमार विश्वास ने माइक संभाला तो कार्यकर्ता शांत हुए।

वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने कहा कि आपके सवाल सही हो सकते हैं, लेकिन इन्हें उठाने का समय गलत है। यह समय व्यक्तिगत कुंठा निकालने का नहीं है। आपका नेता जेल के अंदर है। आप यह सोचिए कि वह क्या खा रहा है, कहां सो रहा है। इसे बाद में सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed